फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिछले जन्म का प्यार बताकर इस शख्स ने नागिन से रचा ली शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रेम कहानी

Sat, 31 Oct 2020 08:00 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 31 Oct 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
interesting love story man got married with snake photos goes viral
वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

इंसान को जानवरों से काफी लगाव होता है और इसी वजह से वो कई तरह के जीव-जंतूओं को पालतू भी बनाता है। ऐसे कई मामले भी सामने आए हैं कि लोग सांपों को भी पालते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि किसी व्यक्ति ने सांप से शादी कर ली हो? कुछ इसी तरह की खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। नागिन से शादी रचाने वाले शख्स ने इसे अपने पूर्व जन्म के अधूरे प्यार की कहानी बता रहा है।

interesting love story man got married with snake photos goes viral
वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शख्स ने जिस सांप से शादी की है, वह विषैले सांप की प्रजातियों में से एक है। इस शख्स के मुताबिक, उसकी प्रेमिका की मौत हो गई थी। इसके बाद वह नागिन के रूप में वापस लौट आई है। दरअसल, यह मामला थाइलैंड का है। नागिन से शादी करने वाले शख्स ने कहा कि वह अपनी प्रेमिका से बहुत प्यार करता था।

interesting love story man got married with snake photos goes viral
वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

शख्स के मुताबिक, उसकी प्रेमिका का नागिन के रूप में पुर्नजन्म हुआ है। उसने कहा कि लोग कुछ भी कहें या समझें, लेकिन वह अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ेंगे। बता दें कि युवक के गर्लफ्रेंड की मौत पांच साल पहले हुई थी। पांच साल बाद युवक को यह नागिन मिली और उसने 10 फीट लंबी जहरीली नागिन से शादी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting love story man got married with snake photos goes viral
वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

आश्चर्य की बात है कि शख्स उस नागिन को अपनी पत्नी की तरह घर में रखता है। इतना ही नहीं उस नागिन के साथ शादी के बाद से उसी के साथ सोता है। वह नागिन के साथ खाना खाता है और रोमांस भी करता है। शख्स का कहना है कि उसकी गर्लफ्रैंड मरने के बाद फिर से नागिन के रूप में जन्म लेकर उसके साथ रहने आई है।

विज्ञापन
interesting love story man got married with snake photos goes viral
वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शख्स नागिन के साथ पिकनिक भी मनाने गया था। नागिन भी उस युवक के साथ बहुत ही प्यार से रह रही है। वह युवक को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचा रही है। शख्स के एक दोस्त ने अनोखे कपल की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed