फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सत्ता के सिंहासन तक पहुंचने वाले दिग्गज नेता, जो कभी सालों तक जेल में रहे कैद

Wed, 14 Oct 2020 07:07 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 14 Oct 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
5 leaders prison to power who served time in jail
मशहूर नेता - फोटो : सोशल मीडिया

किर्गिजस्तान में संसदीय चुनावों के खत्म होने के एक हफ्ते बाद ही सांसदों ने एक राष्ट्रवादी नेता को प्रधानमंत्री चुना, जिसे जेल से छुड़ाकर सीधे सरकार का प्रमुख बना दिया गया। पिछले शनिवार को किर्गिजस्तान में एक असाधारण संसद सत्र के दौरान सदयर जापारोव को सांसदों के बहुमत का समर्थन मिला। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जेल की सजा काटने के कुछ दिनों के अंदर ही कोई राजनेता सरकार का प्रमुख बन गया हो। इससे पहले भी ऐसे कई कारनामे होते रहे हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे राजनेताओं के बारे में...

5 leaders prison to power who served time in jail
नेल्सन मंडेला - फोटो : सोशल मीडिया

नेल्सन मंडेला
अश्वेत लोगों के अधिकारों के लिए दक्षिण अफ्रीका में सशस्त्र संघर्ष का नेतृत्व करने पर दोषी ठहराए जाने से एक साल पहले नेल्सन मंडेला ने कहा था, पृथ्वी पर कोई भी शक्ति आजादी पाने का दृढ़ निश्चय किए हुए उत्पीड़ित लोगों को नहीं रोक सकती है। सजा के दौरान नेल्सन मंडेला को कुख्यात रॉबेन द्वीप पर भेजा दिया गया था। लेकिन जेल में गुजरे 27 सालों ने उन्हें रंगभेद के विरोध का सबसे चर्चित चेहरा बना दिया। इसका नतीजा ये हुआ कि 1990 में रिहा हुए मंडेला को चार साल बाद दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपति चुना गया।

5 leaders prison to power who served time in jail
पंडित जवाहर लाल नेहरू - फोटो : सोशल मीडिया

जवाहर लाल नेहरू
साल 1921 में प्रिंस ऑफ वेल्स के दौरे के बहिष्कार का आह्वान करने के वजह से जवाहर लाल नेहरू को ब्रिटिश हुकूमत ने जेल में डाल दिया था। अलग-अलग मामलों में जवाहर लाल नेहरू ने जेल में लगभग एक दशक बिताया। साल 1947 में आजादी मिलने के बाद नेहरू को देश का पहला प्रधानमंत्री चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 leaders prison to power who served time in jail
मिशेल बाचेलेत

मिशेल बाचेलेत
चिली की पहली महिला राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत के पिता की सैन्य तख्तापलट के बाद हिरासत में ले लिया गया था। जेल में मिली यातना के कारण साल 1973 में उनकी मृत्यू हो गई। बाद में बाचेलेत को भी गिरफ्तार कर राजनीतिक गतिविधि के लिए यातनाएं दी गईं। हालांकि, जेल से रिहा होने के बाद साल 2006 में उन्हें पहली बार राष्ट्रपति चुना गया।

विज्ञापन
5 leaders prison to power who served time in jail
आंग सान सू की - फोटो : एएनआई

आंग सान सू की
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित और लोकतंत्र के लिए सैनिक सरकार का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने वाली 'आंग सान सू ची' आज देश-विदेश में जान-पहचाना नाम हैं। बार-बार नजरबंद और रिहाई जैसी कठोर प्रक्रिया से गुजरने के बाद भी शांति का परचम लहराने वाली आंग सान सू ची की पार्टी ने साल 2015 के चुनावों में जोरदार जीत हासिल की, जिससे वह सत्ता में आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed