फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब असली शेरों के सामने आ गया नकली शेर फिर...

Wed, 26 Jun 2019 01:39 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 26 Jun 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
lion capturing mock drill video viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कई बार ऐसा होता है कि चिड़ियाघर से जानवर भाग जाते हैं, जिससे लोगों की जान पर बन आती है। और चिड़ियाघर की देखभाल कर रहे लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसलिए जापान के एक चिड़ियाघर में शेर के भागने की प्रक्रिया को समझाने के लिए सेफ्टी ड्रिल कराया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

lion capturing mock drill video viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर

इस ड्रिल में असली शेर का इस्तेमाल नहीं किया गया। क्योंकि ऐसा करना खतरनाक हो सकता था। इसलिए चिड़ियाघर की तरफ से ड्रिल के लिए एक कर्मचारी को शेर की ड्रेस पहनाकर तैयार किया गया। 59 सेकेंड के इस वीडियो क्लिप में शेर को चिड़ियाघर परिसर में घूमते हुए आप देख सकते हैं। ड्रिल के दौरान शेर उन सभी लोगों पर हमला करता है जो उन्हें पकड़ने की कोशिश करता है। 

lion capturing mock drill video viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Caters News Agency

इस दौरान एक वैन आती है। वैन शेर के पीछे-पीछे चल रही होती है। तभी चिड़ियाघर की देखभाल करने वाले कर्मचारियों में से एक युवक ने शेर के ऊपर ट्रैंक्विलाइजर से हमला किया, जिसकी वजह से शेर जमीन पर गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lion capturing mock drill video viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

अगर ऐसा सच में कुछ हो तो ऐसी स्थिति से निपटने के लिए सेफ्टी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। ताकि चिड़ियाघर के कर्मचारी पूरी तरह से इस तरह की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हों। शेर के ऊपर ट्रैंक्विलाइजर से हमला करने के बाद कर्मचारियों ने एकत लंबी छड़ी से शेर को छू कर देखा कि वह होश में है या नहीं। इसके बाद उसे परड़ने के लिए जाल लेकर दौड़े। 

विज्ञापन
lion capturing mock drill video viral on social media
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो की सबसे दिलचस्प बात यह है कि वीडियो क्लिप में कुछ असली शेर भी दिखाई दे रहे हैं। असली शेर कोने में बैठे हुए ड्रिल देख रहे हैं। असली शेर और मॉक ड्रिल के वीडियो को देखकर कई लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दी। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed