Google Maps: हम किसी नए शहर में जाते हैं तो वहां पर किसी स्थान पर पहुंचने के लिए गूगल मैप्स का सहारा लेते हैं। गूगल मैप्स की मदद से हम आसानी से अपने गंतव्य तक पहुच जाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कई ऐसी जगहें हैं जिन्हें गूगल मैप्स पर नहीं देखा जा सकता है। आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप गूगल मैप्स पर नहीं देख सकते हैं।
Google Maps: इन जगहों को गूगल मैप्स पर नहीं देख सकते हैं आप, जानिए क्या है वजह
Moruroa, French Polynesia
मोरुरोआ एक छोटा प्रवालद्वीप है जो दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है। गूगल मैप पर इसको को प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन इसको सेंसर क्यों किया गया है यह जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि इस आइलैंड का इतिहास न्यूक्लियर से जुड़ा हुआ है।
House in Stockton-on-Tees
ब्रिटेन में प्रिंसपोर्ट रोड पर Stockton-on-Tees मौजूद है। यह भी गूगल मैप पर बैन है।
Jeannette Island, Russia
रूस में स्थित इस आइलैंड की लंबाई 1.2 मील है। बताया जाता है कि रूस और अमेरिका में तनाव की वजह से इस आईलैंड को गूगल मैप्स पर ब्लर किया गया है।
North Korea
उत्तर कोरिया के कई इलाकों को गूगल मैप पर बैन किया गया है।