फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vaishali: ED raids on Lalu Yadav's close MLA Alok Mehta, Minister Kedar Gupta reacts, Narendra Modi policy

Bihar: लालू के करीबी विधायक के ठिकाने पर ED की रेड से हड़कंप; मंत्री केदार गुप्ता बोले- जो गलत करेगा, नपेगा

Fri, 10 Jan 2025 04:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 10 Jan 2025 04:44 PM IST
सार

Vaishali News: ईडी की टीम ने उजियारपुर विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के कई ठिकानों पर छापामारी की। इसे लेकर मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि न हम खाएंगे, न खाने देंगे। जो भी देश को लूटने का प्रयास करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
Vaishali: ED raids on Lalu Yadav's close MLA Alok Mehta, Minister Kedar Gupta reacts, Narendra Modi policy
पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में लालू प्रसाद यादव के करीबी नेता और उजियारपुर से विधायक आलोक कुमार मेहता के कई ठिकानों पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापामारी की। छापामारी का यह अभियान किसानों के 100 करोड़ रुपये के गबन के आरोपों को लेकर चलाया जा रहा है। सुबह 10 बजे से जारी इस कार्रवाई के कारण इलाके में तनावपूर्ण माहौल है।

विज्ञापन

 
‘जो गड़बड़ी करेगा, वह नपेगा’
इस मुद्दे पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सख्त रुख अपनाया है। वैशाली के सराय क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे गुप्ता ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट संदेश है कि न हम खाएंगे, न खाने देंगे। जो भी देश को लूटने का प्रयास करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों भ्रष्टाचार के मामलों में कठोर कार्रवाई कर रही हैं। मंत्री गुप्ता ने कहा कि जो घर बार करेगा, वह जाएगा। यह नीति स्पष्ट है।
विज्ञापन

 

Vaishali: ED raids on Lalu Yadav's close MLA Alok Mehta, Minister Kedar Gupta reacts, Narendra Modi policy
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव - फोटो : पीटीआई

कई ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने उजियारपुर विधायक और पूर्व राजस्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के कई ठिकानों पर छापामारी की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई किसानों के 100 करोड़ रुपये के गबन के आरोपों के सिलसिले में हो रही है। ईडी के अधिकारियों ने विभिन्न बैंकों और अन्य ठिकानों पर दस्तावेज खंगालने के साथ कर्मचारियों से पूछताछ की। छापामारी की खबर मिलते ही बैंकों के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ जुट गई। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा बैंक के कागजात और अन्य दस्तावेजों की भी गहन जांच चल रही है।
 
ग्रामीणों और बैंक ग्राहकों में दहशत
ईडी की रेड की खबर सुनते ही स्थानीय निवासियों और बैंक ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग बैंक के पास जमा हो गए, जिससे इलाके में हलचल बढ़ गई। स्थानीय लोग आशंका जता रहे हैं कि यह मामला और बड़ा हो सकता है।


 
100 करोड़ रुपये के गबन का आरोप
आलोक मेहता पर आरोप है कि उनके कार्यकाल में किसानों की योजनाओं के तहत आवंटित 100 करोड़ रुपये का गबन किया गया। इस संबंध में पहले से ही कई शिकायतें दर्ज थीं, जिनके आधार पर ईडी ने यह कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं पर केंद्र सरकार की बढ़ती सख्ती को दर्शाती है। इससे पहले भी लालू परिवार और उनके सहयोगियों पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं।
 
ईडी की कार्रवाई पर राजनीति गरमायी
ईडी की कार्रवाई को लेकर बिहार के राजनीतिक गलियारों में बयानबाजी तेज हो गई है। जहां सत्तारूढ़ गठबंधन इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सही कदम बता रहा है, वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed