फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लालू के बेटे का कमिटमेंट: जब बीवी के सामने हुई और लड़कियों के प्रपोजल की बात, तेजस्वी बोले- ऐ! ये सब सवाल नहीं...

Tue, 14 Dec 2021 11:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Dec 2021 11:51 AM IST
सार

रिचेल गॉडिन्हो से शादी करने के बाद तेजस्वी यादव पहली बार पटना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी से जुड़े सवालों का खुल कर जवाब दिया। 
 

विज्ञापन
Tejashwi Yadav RJD leader Interview after wedding with wife Rachel godinho
तेजस्वी यादव- रिचेल - फोटो : सोशल मीडिया

रिचेल गॉडिन्हो से शादी करने के बाद राजद नेता व लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव पहली बार पटना पहुंचे। तेजस्वी यादव ने कहा कि जल्द ही पटना में बहु भोज आयोजित किया जाएगा, जिसका न्योता सबको दिया जाएगा।आजतक को दिए गए इंटरव्यू में शादी को लेकर उठ रहे सवालों पर राजद नेता व रिचेल ने खुल कर जवाब दिए। 

Tejashwi Yadav RJD leader Interview after wedding with wife Rachel godinho
तेजस्वी यादव- रिचेल - फोटो : सोशल मीडिया

गुपचुप क्यों कर ली शादी?
तेजस्वी यादव ने बताया कि शादी गुपचुप नहीं की गई है। सब कुछ दोनों परिवारों की सहमति से हुआ है। पहले से ही सोचा था, बिहार जाकर सभी को बहु भोज का न्योता दिया जाएगा। शादी में सिर्फ सभी बहनों और भाई को बुलाया था। 

Tejashwi Yadav RJD leader Interview after wedding with wife Rachel godinho
तेजस्वी यादव और राजेश्वरी यादव - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम और राष्ट्रपति को न्योता देते तो..
शादी में किसी को नहीं बुलाने के सवाल पर राजद नेता ने कहा कि सब कुछ इतनी जल्दी तय हुआ कि समय ही नहीं मिला। वैसे भी दिल्ली में ऐसी जगह कहां है, जहां हर कोई फिट हो पाए। तेज प्रताप की शादी में देखा था कितनी भीड़ हुई थी, मंच भी टूट गया था। अब प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति जी को न्योता देते तो सभी लोग उनके स्वागत में ही लगे रहते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejashwi Yadav RJD leader Interview after wedding with wife Rachel godinho
शादी समारोह के दौरान अखिलेश के साथ लालू यादव - फोटो : सोशल मीडिया

पापा ने पूछा कोई लड़की हो तो बताओ...
तेजस्वी यादव ने रिचेल के बारे में बताया कि हमारी लंबे समय से जान पहचान थी। दोस्ती थी। पिता जी ने पूछा था कोई लड़की हो तो बताओ, तुम्हारी शादी करनी है। हमने मिलवाया, वो तैयार हो गए। शादी को देर हो गई, क्योंकि बिहार का चुनाव भी बीच में आ गया, कोरोना भी था। लालू जी की तबियत भी ठीक नहीं थी। समय का इंतजार था। समय मिला तो सब कुछ ठीक हो गया। माता-पिता का यही कामना होती है कि बच्चे खुश रहें। 

विज्ञापन
Tejashwi Yadav RJD leader Interview after wedding with wife Rachel godinho
तेजस्वी यादव - फोटो : Amar Ujala

ऐ! ये सब सवाल नहीं, हम चलते हैं 
साक्षात्कार के दौरान जब रिचेल से पूछा गया कि तेजस्वी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उपमुख्यमंत्री रहते हुए उनके पास कई लड़कियों को प्रपेाजल आते थे। तो कैसा लगता था? इस सवाल पर तेजस्वी बोले- ये सब सवाल नहीं, हम चलते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा कमिटमेंट इन्हीं से था। हम लोग समाजवादी लोग हैं। लोहिया जी ने कहा है कि एक बार कमिटमेंट कर दो तो उसे पूरा करो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed