फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहा जल संसाधन विभाग, नदियों के कटाव से सुरक्षा मिल सकेगी

Fri, 18 Apr 2025 07:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 07:43 PM IST
सार

Flood Possible Areas in Bihar: जल संसाधन विभाग के अधिकारी विभिन्न परिक्षेत्रों में संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं। संभावित बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक और बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का अधिकारियों की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar Water Resources Department inspecting flood possible areas protection will be available rivers erosion
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

संभावित बाढ़ 2025 को देखते हुए जल संसाधन विभाग पूरी तत्परता से राज्य भर में विभिन्न नदियों पर अवस्थित तटबंधों, संरचनाओं एवं अन्य आक्राम्य स्थलों के सुरक्षार्थ बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का कार्यान्वयन करा रहा है। बाढ़ अवधि में बाढ़ के प्रभाव को न्यूनतम करने हेतु कटाव निरोधक कार्यों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जल संसाधन विभाग के विभिन्न परिक्षेत्रों में पदाधिकारियों की टीमें स्थल निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण के उपरांत सभी पदाधिकारी स्थल निरीक्षण से संबंधित प्रतिवेदन मुख्यालय को सौंपेंगे।



यह भी पढ़ें: 'जिन्हें राजनीति करना है करें, हमारा मकसद समाज से जुड़ा' डॉ. सुनील सिंह का बयान

Bihar Water Resources Department inspecting flood possible areas protection will be available rivers erosion
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

मुख्य अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वीरपुर, समस्तीपुर, पटना, कटिहार परिक्षेत्राधीन कार्यान्वित कटाव निरोधक कार्यों, तटबंधों के बीच ब्रीच क्लोजर, क्षतिग्रस्त तटबंधों का पुनर्स्थापन कार्यों सहित अन्य बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के सफल एवं ससमय कार्यान्वयन के उद्देश्य से विभाग के वरीय पदाधिकारी शरद कुमार (अभियंता प्रमुख, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण), अपर सचिव नवीन, अपर सचिव पवन कुमार सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी कार्य स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।  

Bihar Water Resources Department inspecting flood possible areas protection will be available rivers erosion
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

इस निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार प्रभावी ढंग से प्रगति पर हों और ससमय पूरे किए जा सकें। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्य एवं निर्माण स्थलों पर उपलब्ध सामग्रियों जैसे ईसी बैग, एनसी, जियो बैग, गैबियन, बोल्डर क्रेट इत्यादि की उपलब्धता का मूल्यांकन किया, साथ ही कार्य की अवयववार प्रगति, शेष कार्यों की स्थिति तथा श्रमबल और मशीनरी की उपलब्धता का भी आकलन किया। गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु गुणवत्ता नियंत्रण संगठन द्वारा की गई जांचों की रिपोर्ट तथा कार्यों में आ रही बाधाओं की गई कार्रवाई की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली गई। विभाग के इन प्रयासों से 2025 की संभावित बाढ़ अवधि में बाढ़ से सुरक्षा और नदियों के कटाव से सुरक्षा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें: पटना में पहली बार होगा एयर शो, आकाश में करतब दिखाएंगे जेट विमान; सीएम नीतीश ने लिया तैयारियों का जायजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed