फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: नाराज कर्मचारी ने सीओ की गाड़ी को लगा दी आग, वजह भी सामने आई; जानें मामला

Mon, 14 Oct 2024 06:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 14 Oct 2024 06:13 PM IST
सार

Bihar News: नाराज कर्मचारी ने सीओ की गाड़ी को लगा दी आग, वजह भी सामने आई; जानें मामला
Bihar News: In Nalanda, an angry employee set CO's car on fire due to work pressure and not getting leave
 
विज्ञापन
Bihar News: In Nalanda, an angry employee set CO's car on fire due to work pressure and not getting leave
पुलिस ने मामले का किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

नालंदा में विजयादशमी की रात कतरीसराय में घटी एक चौंकाने वाली घटना ने स्थानीय प्रशासन को हिला कर रख दिया है। 13 अक्तूबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा सीओ धीरज प्रकाश के सरकारी आवास में खड़ी उनकी निजी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया था। इस घटना की गुत्थी अब सुलझ गई है। इसके पीछे किसी बाहरी नहीं, बल्कि एक सरकारी कर्मचारी का ही हाथ था।

Bihar News: In Nalanda, an angry employee set CO's car on fire due to work pressure and not getting leave
धू-धू कर जल गई कार - फोटो : अमर उजाला

काम के दबाव और छुट्टी न मिलने से था खफा
राजगीर के डीएसपी सुनील कुमार की अगुवाई में गठित विशेष जांच दल ने मामले की गहन जांच की। वीडियो फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य और श्वान दस्ते की मदद से यह सामने आया कि यह घटना कतरीसराय अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी सतेंद्र प्रसाद ने अंजाम दी थी। आरोपी ने काम के दबाव और छुट्टी न मिलने से खफा होकर यह कदम उठाया।
 
Bihar News: In Nalanda, an angry employee set CO's car on fire due to work pressure and not getting leave
आरोपी कर्मचारी सतेंद्र प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

सीओ से नोंक-झोंक के बाद उठा लिया कदम
थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि आरोपी सतेंद्र प्रसाद मूल रूप से जहानाबाद जिले के काको थानाक्षेत्र का रहने वाला है। सतेंद्र कतरीसराय अंचल में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि काम के बढ़ते दबाव और छुट्टी न मिलने से वह बेहद नाराज था। उसने सीओ से हुई बहस के बाद बदला लेने के लिए उनकी गाड़ी जलाने का फैसला किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: In Nalanda, an angry employee set CO's car on fire due to work pressure and not getting leave
गाड़ी जलने के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

तत्काल कार्रवाई में गिरफ्तारी और साक्ष्य जब्त
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ एक उजले रंग की बोलेरो गाड़ी और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। छापामारी टीम में थाना अध्यक्ष सत्यम तिवारी के साथ दारोगा शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रशिक्षु दारोगा आदित्य कुमार, जमादार मनीष कुमार, संजय दास और कतरीसराय थाना के सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed