फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: राजगीर में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट, गया के इन होटल में रहेंगे छह देशों के खिलाड़ी

Fri, 11 Oct 2024 05:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर/गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगीर/गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Oct 2024 05:31 PM IST
सार

Bihar: राजगीर में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट, गया के इन होटल में रहेंगे छह देशों के खिलाड़ी
Bihar: International hockey tournament will be held for first time in Rajgir, 6 countries stay players in Gaya
 
विज्ञापन
Bihar: International hockey tournament will be held for first time in Rajgir, 6 countries stay players in Gaya
डीएम डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने होटल और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
बिहार में पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के अगले सत्र का आयोजन बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक होगा। विभिन्न देशों से आने वाले महिला खिलाड़ियों को गया जिले के बोधगया में स्थित दो अलग-अलग होटल में रखा जाएगा। उक्त हॉकी टूर्नामेंट में छह देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और भारत शामिल हैं।

Bihar: International hockey tournament will be held for first time in Rajgir, 6 countries stay players in Gaya
डीएम डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने होटल और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

बोधगया के अलग-अलग होटलों में रहेंगे खिलाड़ी
वहीं, राजगीर में होने वाले महिला हॉकी टूर्नामेंट में छह देशों की महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। यह पूरा खेल राजगीर में होगा। लेकिन सभी महिला खिलाड़ियों को गया जिले के बोधगया के दो अलग-अलग होटलों में रहने की व्यवस्था की जा रही है। सभी खिलाड़ी इन्हीं होटल में रहेंगी और यहीं से खेलने के लिए राजगीर जाएगी।
 
Bihar: International hockey tournament will be held for first time in Rajgir, 6 countries stay players in Gaya
डीएम डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने होटल और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

खिलाड़ियों के आवासन स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
इस संबंध में गया के डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने शुक्रवार छह देशों से आने वाले खिलाड़ियों के आवासन स्थल बोधगया में स्थित होटल हयात पैलेस और बुद्धा रिसॉर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने होटल के संबंधित लोगों को खाने-पीने और साफ-सफाई समेत कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar: International hockey tournament will be held for first time in Rajgir, 6 countries stay players in Gaya
डीएम डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने होटल और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा की होगी खास व्यवस्था
वहीं, इस संबंध में सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि राजगीर में आयोजित होने वाले एशिया महिला हाकी टूर्नामेंट के दौरान बोधगया के अलग-अलग दो होटलों में छह देशों के महिला खिलाड़ियों का आवासन स्थल बनाया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए आवासन स्थल के साथ-साथ बोधगया के पूरे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed