बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ठीक पहले प्रचार के दौरान एक प्रत्याशी के करीबी की हुई हत्या के मामले में आरोपी अनंत सिंह ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा सदस्यता की शपथ ली।
2 of 5
एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे बाहुबली नेता अनंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अनंत सिंह आए भी अलग अंदाज से और निकले भी अनोखे अंदाज में। कभी घोड़ों तो कभी अपनी बोली के कारण वायरल रहे बाहुबली अनंत सिंह ने मंगलवार को बेउर जेल से बिहार विधानसभा का सफर किया।
3 of 5
विधानसभा के प्रवेश द्वार पर बाहुबली नेता अनंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि विधायक चुने जाने के बाद अनंत सिंह शपथ नहीं ले सके थे। अनुमति मिली तो पहुंचे। सावधान मुद्रा में पहुंचकर शपथ ली। सीएम नीतीश कुमार के पैर छुए। और निकले तो शेर की तरह एम्बुलेंस के पीछे की तरफ खुले हाथ बैठकर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी करा निकल गए।
4 of 5
सीएम नीतीश कुमार का अभिवादन करते बाहुबली नेता अनंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
एक मामले में सजा होने के आधार पर विधायकी चले जाने के बाद अनंत सिंह ने अपनी पत्नी को मोकामा विधानसभा के उप चुनाव में उतारा था। वह जीतकर विधायक बनी थीं। वह राजद के टिकट पर विधायक थीं, लेकिन 2024 में एनडीए सरकार की वापसी के समय बहुमत साबित किए जाने के दौरान उन्होंने सत्ता का साथ दिया। इसके कुछ समय बाद अनंत सिंह की रिहाई हो गई।
पढ़ें- Bihar Budget 2026 Live: शपथ लेने के बाद जेल भेजे गए अनंत सिंह, थोड़ी देर में पेश होगा बजट; जानें अपडेट
5 of 5
विधानसभा में प्रवेश के दौरान बाहुबली नेता अनंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
वह बरी हो गए तो बिहार चुनाव 2025 में खुद उतरे। उन्होंने राजद की वीणा देवी को 28206 मतों से हराया। मोकामा सीट पर चुनाव से पहले प्रचार के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थक की हत्या हो गई थी, जिसमें अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। वह जीतने के बावजूद शपथ नहीं ले सके थे। अब 3 फरवरी को बजट पेश होने से पहले उन्होंने अनुमति मिलने के आधार पर शपथ ली।