फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Mahaparv: केंद्रीय मंत्री ने नाव पर सवार होकर किया छठ घाट का निरीक्षण, कहा- और घाट भी बनाए जाएंगे

Wed, 06 Nov 2024 07:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Nov 2024 07:34 PM IST
सार

Muzaffarpur News: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छठ बिहार का महान पर्व है, जिसमें लाखों श्रद्धालु छठ घाट पर आकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। उन्होंने घोषणा की कि घाटों की संख्या बढ़ाने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से नई योजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Muzaffarpur News: Union Minister Rajbhushan Chaudhary Nishad inspected Chhath Ghat by boarding a boat
केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने किया छठ घाटों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ के लिए तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद मुजफ्फरपुर पहुंचे। मंत्री ने एक घंटे से अधिक समय तक मोटर बोट से विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ व्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी घाटों पर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


 

Muzaffarpur News: Union Minister Rajbhushan Chaudhary Nishad inspected Chhath Ghat by boarding a boat
केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने किया छठ घाटों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री ने SDRF की मोटर बोट पर सवार होकर सीढ़ी घाट, आश्रम घाट, लकड़ीढही घाट, अखाड़ा घाट और चंदवारा घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आपदा प्रबंधन विभाग और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद मंत्री ने कहा कि यह बिहार का महान पर्व है, जिसमें लाखों श्रद्धालु छठ घाट पर आकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। उन्होंने घोषणा की कि घाटों की संख्या बढ़ाने और उन्हें बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से नई योजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा।
 

Muzaffarpur News: Union Minister Rajbhushan Chaudhary Nishad inspected Chhath Ghat by boarding a boat
केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने किया छठ घाटों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

मंत्री ने कहा कि बिहार का यह महत्वपूर्ण पर्व घाटों पर संपन्न होता है, इसलिए केंद्र सरकार ने छठ घाटों के निर्माण के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर पहल की है। इन योजनाओं के तहत जल्द ही नए घाटों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान घाटों पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur News: Union Minister Rajbhushan Chaudhary Nishad inspected Chhath Ghat by boarding a boat
केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद ने किया छठ घाटों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन और नगर निगम को निर्देश दिए कि सभी घाटों की साफ-सफाई, सुंदरता और व्रतियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था, चेंजिंग रूम और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने SDRF की टीम को घाटों पर मुस्तैद रखने और लगातार मॉनिटरिंग करते रहने के निर्देश दिए।
 
मंत्री ने यह भी कहा कि छठ महापर्व शांति, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है और इसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी छठ व्रतियों को महापर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आश्वासन दिया कि सरकार हर संभव प्रयास करेगी ताकि छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed