फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेले को लेकर बन रही विशेष टेंट सिटी, कांवड़ियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

Fri, 19 Jul 2024 07:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 Jul 2024 07:53 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेले को लेकर बन रही विशेष टेंट सिटी, कांवड़ियों को मिलेंगी कई सुविधाएं
Muzaffarpur News: A special tent city is being built for Shravani fair, Kanwariyas will get many facilities
 
विज्ञापन
Muzaffarpur News: A special tent city is being built for Shravani fair, Kanwariyas will get many facilities
टेंट सिटी बनाने में जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

श्रावणी मेला 2024 को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी को तेज कर दी है। इसी को लेकर RDS कॉलेज के मैदान में एक विशेष टेंट सिटी बनकर तैयार हो रही है। जहां श्रद्धालु न सिर्फ आराम करेंगे, बल्कि कई सुविधाओं को भी ले सकेंगे। टेंट सिटी निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इसे लेकर अधिकारी ने विशेष निर्देश दिए।

Muzaffarpur News: A special tent city is being built for Shravani fair, Kanwariyas will get many facilities
टेंट सिटी बनाने में जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रख कराया जा रहा निर्माण
श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालु सीधा RDS कॉलेज में बन रहे टेंट सिटी में आएंगे, जहां पर आराम कर सकेंगे। 80X70 साइज के दो बड़े टेंट पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जिनमें 250 से 300 की संख्या में एक साथ कांवड़िए रुक कर आराम कर सकेंगे।
 
Muzaffarpur News: A special tent city is being built for Shravani fair, Kanwariyas will get many facilities
टेंट सिटी बनाने में जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही स्नानघर, शौचालय, पीने का पानी, पंखा-कूलर और मनोरंजन का भी प्रबंध कराया जा रहा है। इसको लेकर 24 घंटे कारीगर लगे हुए हैं और यह कल बनकर तैयार हो जाएगा। बाबा गरीबनाथ मंदिर से पांच किमी पहले कांवरिया पथ पर निर्माण कराया जा रहा है। यह बनने से कांवड़ियों को बहुत राहत मिलेगी। यह टेंट सिटी पूरी तरह से वॉटर प्रूफ वाली होगी और इसके अंदर पानी प्रवेश न करे, इसका भी ध्यान रखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur News: A special tent city is being built for Shravani fair, Kanwariyas will get many facilities
टेंट सिटी बनाने में जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

रविवार शाम से आने लगेंगे भक्त
पहलेजा घाट से आने वाले कांवड़िए टेंट सिटी में आराम करने के बाद सीधा बाबा गरीबनाथ मंदिर के लिए कांवड़िया पथ से होते हुए मंदिर में जाएंगे। जहां बाबा का जलाभिषेक करते हुए सरैयागंज टावर को निकल जाएंगे।
 
विज्ञापन
Muzaffarpur News: A special tent city is being built for Shravani fair, Kanwariyas will get many facilities
टेंट सिटी बनाने में जुटे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

डीएम सुब्रत सेन ने कहा कि यह टेंट सिटी कल बनकर रात तक पूरी तरह से तैयार हो जाएगी और श्रद्धालुओं को यहां पूरी सुविधा उपलब्ध होगी। रहने के साथ अन्य सुविधा का ध्यान रखा गया है। निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। दिन-रात लगकर मजदूर काम कर रहे हैं। अन्य जो काम कांवड़िया पथ से संबंधित है, उसको भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed