फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: ऑयल टैंकर में तेल की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, उत्पाद विभाग ने ऐसे भंडा फोड़ा

Tue, 17 Sep 2024 07:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Sep 2024 07:23 PM IST
सार

Bihar News: ऑयल टैंकर में तेल की आड़ में हो रही थी शराब तस्करी, उत्पाद विभाग ने ऐसे भंडा फोड़ा
Muzaffarpur: Alcohol was being smuggled under cover of oil in an oil tanker, excise department caught it
 
विज्ञापन
Muzaffarpur: Alcohol was being smuggled under cover of oil in an oil tanker, excise department caught it
ऑयल टैंकर के अलग-अलग चैंबर में छिपाई गई थी अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने ऑयल टैंकर में छिपा कर लाई गई अवैध शराब का भांडा फोड़ दिया। इस दौरान अवैध शराब की एक बड़ी खेप बरामद की गई। यह घटना जिले के मुशहरी थानाक्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ऑयल टैंकर के अलग-अलग चैंबर में स्टोर करके रख छिपा कर शराब की खेप लाई गई थी।

Muzaffarpur: Alcohol was being smuggled under cover of oil in an oil tanker, excise department caught it
ऑयल टैंकर के अलग-अलग चैंबर में छिपाई गई थी अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, एक गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई मुशहरी थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास की। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश निर्मित शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई। अवैध शराब की इस खेप को बंगाल नंबर के एक ऑयल टैंकर में छिपाकर लाया गया था। लोकल शराब के धंधेबाज ने इसे मंगवाया था और अनलोड करने की तैयारी में थे। इसी दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई को अंजाम दे दिया।
 
Muzaffarpur: Alcohol was being smuggled under cover of oil in an oil tanker, excise department caught it
ऑयल टैंकर के अलग-अलग चैंबर में छिपाई गई थी अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

जब्त की गई शराब की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। वहीं, इस कार्रवाई को देखकर शराब के धंधेबाज मौके पर से भाग गए। फिलहाल उत्पाद विभाग शराब के धंधेबाजों को चिह्नित कर आगे की कार्रवाई में जुट गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarpur: Alcohol was being smuggled under cover of oil in an oil tanker, excise department caught it
ऑयल टैंकर के अलग-अलग चैंबर में छिपाई गई थी अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

मामले को लेकर जिला उत्पाद विभाग के निरीक्षक शिवेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। बंगाल नंबर का एक ऑयल टैंकर जब्त किया गया है। भारी मात्रा में शराब को इसके अंदर बने हुए पांच अलग-अलग चैंबर में छिपाया गया था। काउंटिंग की जा रही है। शराब धंधेबाजों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। मौके से शराब को अनलोड करने के लिए मंगवाई गए तीन वाहन पिकअप गाड़ी, मालवाहक टेंपो और बोलरो को जब्त किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed