फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: तेजस्वी यादव ने UPSC टॉपर्स और इंटर टॉपर्स को किया सम्मानित, कहा– संविधान के अनुसार करें सेवा

Sun, 27 Apr 2025 06:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 27 Apr 2025 06:48 PM IST
सार

Hajipur News: तेजस्वी यादव ने यूपीएससी टॉपर्स से अपील की कि वे रूल बुक और संविधान के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जब आप अधिकारी बनेंगे तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि हर काम संविधान के दायरे में रहकर करना है।

विज्ञापन
Hajipur News: Tejashwi Yadav honored UPSC toppers and Inter toppers, says serve according to Constitution
हाजीपुर में UPSC टॉपर को सम्मानित करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित कुशवाहा आश्रम में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यूपीएससी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर प्रखंड के रहने वाले तीन छात्रों विशाल कुमार, सौरभ सुमन और प्रिंस राज को सम्मानित किया, जिन्होंने यूपीएससी में अच्छे अंक प्राप्त कर अधिकारी बनने का गौरव हासिल किया है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि इन छात्रों ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे राज्य और जिले का नाम रोशन किया है।



यह भी पढ़ें- Bihar Election:मंत्री संतोष सुमन बोले- तेजस्वी को है मुंगेरीलाल के सपने की आशा, 2025 में Nda जीतेगा 225 सीटें
 

Hajipur News: Tejashwi Yadav honored UPSC toppers and Inter toppers, says serve according to Constitution
हाजीपुर में UPSC टॉपर को सम्मानित करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

परिश्रम और पारिवारिक योगदान को सराहा
तेजस्वी यादव ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना कर कहा कि इनकी सफलता इनके कठिन परिश्रम का परिणाम है, लेकिन इसके पीछे उनके परिवार और माता-पिता का भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि जीवन में कभी भी अपने माता-पिता के योगदान को न भूलें, क्योंकि माता-पिता इस दुनिया में सबसे बड़े भगवान होते हैं। तेजस्वी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ये युवा देश और बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
 

Hajipur News: Tejashwi Yadav honored UPSC toppers and Inter toppers, says serve according to Constitution
संविधान का मुख्य पेज - फोटो : अमर उजाला

संविधान के अनुरूप काम करने की दी नसीहत
तेजस्वी यादव ने यूपीएससी टॉपर्स से अपील की कि वे रूल बुक और संविधान के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जब आप अधिकारी बनेंगे तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि हर काम संविधान के दायरे में रहकर करना है। तेजस्वी ने उम्मीद जताई कि इन युवाओं की सफलता से अन्य छात्र भी प्रेरणा लेंगे और आगे बढ़ने का हौसला पाएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hajipur News: Tejashwi Yadav honored UPSC toppers and Inter toppers, says serve according to Constitution
हाजीपुर में 12वीं की टॉपर छात्रा को सम्मानित करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

इंटर टॉपर्स और खेल प्रतिभाओं को भी मिला सम्मान
कार्यक्रम में यूपीएससी टॉपर्स के साथ-साथ इंटरमीडिएट परीक्षा में बिहार टॉपर बनी वैशाली जिले के राजापाकड़ प्रखंड के काशीपुर चकबीवी की छात्रा रोशनी कुमारी और अंकिता कुमारी को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, खेलों में पदक जीतने वाली प्रिया कुमारी और वंदना कुमारी को भी तेजस्वी यादव ने मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। तेजस्वी ने इन सभी प्रतिभाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि ये सभी बच्चे आने वाले समय में देश और राज्य का नाम और ऊंचा करेंगे।

यह भी पढ़ें- Crime: महिला के अंतर्वस्त्र से पूसा हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा; प्यार, तनाव और डर से हुई थी युवक की मौत!
 
गौरतलब है कि तेजस्वी यादव रविवार को वैशाली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे थे। हाजीपुर में आयोजित इस सम्मान समारोह में स्थानीय लोगों और छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed