पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिले के पाकड़ गांव निवासी राजा यादव को 'बिहारी टार्जन' के नाम से जाना जाता है। इन दिनों वह अपनी अद्भुत फिटनेस और तेज रफ्तार के कारण सुर्खियों में हैं। अपनी मेहनत और अनूठी ट्रेनिंग के दम पर राजा यादव आज देश भर में चर्चित हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे थार और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों के साथ दौड़ते नजर आते हैं। राजा यादव के मुताबिक, वह 40-45 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ सकते हैं और रोजाना 20 से 25 किलोमीटर तक दौड़ लगाते हैं।
Bihar News: बिहारी टार्जन के नाम से मशहूर राजा देश के लिए जीतना चाहते हैं गोल्ड, सरकार से समर्थन की है आस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगहा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 09 Nov 2024 03:03 PM IST
सार
Bihari Tarzan: राजा यादव की ट्रेनिंग का हिस्सा रोजाना 3,000 पुश-अप्स करना और चार घंटे तक लगातार दौड़ना है। वह मानते हैं कि उनकी तेज गति का राज नियमित ट्रेनिंग है। वहीं, उन्होंने उन्हें प्रेरणा कैसे मिली इस बारे में भी बताया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन