फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: कराटे विश्व कप प्रतियोगिता में रूस से पदक जीतकर लौटे भारतीय टीम का जोरदार स्वागत, देखें तस्वीरें

Thu, 10 Apr 2025 09:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 10 Apr 2025 09:30 PM IST
सार

Karate World Cup Competition: कराटे विश्व कप प्रतियोगिता में रूस से पदक जीतकर लौटे भारतीय टीम का जोरदार स्वागत हुआ। भारतीय टीम में शामिल बिहार की बेटी अनुष्का अभिषेक और टीम के मुख्य कोच शिहान ई राहुल श्रीवास्तव का भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Bihar Indian team returned from Russia winning medals in Karate World Cup competition welcomed in Muzaffarpur
स्वागत करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

रूस के मॉस्को में आयोजित कराटे विश्व कप-2025 से पदक जीतकर लौटी भारतीय टीम का मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जोरदार स्वागत किया गया। आपको बता दें कि भारतीय टीम में शामिल बिहार की बेटी अनुष्का अभिषेक और भारतीय टीम के मुख्य कोच शिहान ई राहुल श्रीवास्तव को मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सेंडाई शिल्पी सोनम के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया।



यह भी पढ़ें: किसी को लीवर तो किसी को किडनी...एक बिहारी ने बचाई छह गुजरातियों की जान, पढ़ें प्रेरणादायक कहानी

Bihar Indian team returned from Russia winning medals in Karate World Cup competition welcomed in Muzaffarpur
स्वागत करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इस दौरान प्रियंका सिंह, शीतल कुमारी और उपासना आनंद समेत रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स् के सदस्यों के द्वारा तिलक, पगड़ी, हार पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम रास वर्ल्ड के द्वारा रखा गया था। उनके स्वागत में रास वर्ल्ड के सभी खिलाड़ी, खेल प्रेमी के साथ अभिभावक एवं रास वर्ल्ड के सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर अपनी बिटिया के स्वागत में हिस्सा लिया।वहीं, इस दौरान में खिलाड़ियों में खुशी का माहौल देखते बन रहा था।

यह भी पढ़ें: किसानों को जल्द मिलेगी बाजार समिति प्रांगणों की सुविधा, पुल निर्माण निगम को कार्य पूरा करने का निर्देश

Bihar Indian team returned from Russia winning medals in Karate World Cup competition welcomed in Muzaffarpur
स्वागत करते हुए - फोटो : अमर उजाला

मौके पर मुख्य रूप से अनुष्का के ग्राउंड लेवल के कोच सेंडाई सूरज पंडित, सूबेदार चंद्र प्रकाश, सेंसाई नितेश कुमार, हिमांशु राज, रोहित प्रजापति, नाशिर फिरोज, तनुश्री, स्वीटी रॉय एवं अनुष्का के माता-पिता के साथ खेल प्रेमी व शहरवासी उपस्थित रहे। वहीं, उम्मीद है कि अनुष्का आने वाले समय में एक बेहतरीन खिलाड़ी बनकर उभरेगी और देश का नाम रोशन करेंगी। आपको बता दें कि अनुष्का के मालीघाट स्थित अपने रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स् क्लब पहुंचने पर केक कटिंग कराकर उनके कोच सूरज पंडित के द्वारा स्वागत किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed