फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: मुजफ्फरपुर से गायब छात्राओं का मथुरा कनेक्शन! दो बच्चियों का शवों से कपड़ा-हुलिया मिला, पर एक का नहीं

Mon, 27 May 2024 07:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 May 2024 07:52 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर से गायब छात्राओं का मथुरा कनेक्शन! दो बच्चियों का शवों से कपड़ा-हुलिया मिला, पर एक का नहीं
Bihar: Clothes and appearance of missing girls from Muzaffarpur match with bodies found in Mathura
 

विज्ञापन
Bihar: Clothes and appearance of missing girls from Muzaffarpur match with bodies found in Mathura
मुजफ्फरपुर से मथुरा के लिए रवाना हुई पुलिस टीम और लापता बच्चियों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के योगियामठ और बालूघाट से दो हफ्ते पहले गायब हुईं दो नाबालिग समेत तीन छात्राओं का मथुरा कनेक्शन सामने आ रहा है। दरअसल, यूपी के मथुरा में रेलवे ट्रैक पर एक महिला और दो नाबालिग बच्चियों के शव मिले थे। उसे लेकर यहां मुजफ्फरपुर में गायब बच्चियों के परिजन ने अपनी बच्चियों के होने की आशंका जताई है। इसको लेकर मुजफ्फरपुर की नगर थाना पुलिस की एक टीम मथुरा के लिए आज सोमवार को मथुरा के लिए रवाना हो गई है। पुलिस टीम के साथ बच्चियों के परिजन भी निकले हैं। इस मामले को लेकर नगर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि एक टीम भेजी गई है। वहां पहुंचने के बाद ही स्पष्ट रूप से शवों की पहचान होगी। फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।


 

Bihar: Clothes and appearance of missing girls from Muzaffarpur match with bodies found in Mathura
मथुरा में रेल ट्रैक पर मिले थे तीन शव - फोटो : अमर उजाला

मथुरा में मिले थे एक महिला और नाबालिग बच्चियों के शव
जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश के मथुरा के बाजना पुल के पास एक मालगाड़ी से कटकर एक महिला समेत तीन की मौत हुई थी। इनमें दो नाबालिग बच्चियां भी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि एक बच्ची के कपड़े पर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक टेलर का स्टीकर लगा था। उसके बाद मथुरा रेल पुलिस द्वारा मुजफ्फरपुर पुलिस को पहचान के लिए तस्वीर भेजी गई थी। तस्वीर की पहचान के लिए पुलिस ने छात्राओं के परिजनों को नगर थाने पर बुलाया और पहचान कराई। इस दौरान परिजनों ने यह आशंका जताई कि मथुरा में मिली बच्चियों के शव उनकी बच्चियों के हैं। लेकिन पहचान मथुरा जाकर होगी।

तीसरी छात्रा के परिजन नहीं कर पाए शिनाख्त
बताया जा रहा है कि पुलिस ने बच्चियों के फोटो परिजन को दिखाए। तब योगियामठ की दोनों ही छात्राओं के परिजनों ने फोटो देख कर आशंका जताई कि वह उनके बच्चे हैं और दोनों आठवीं की छात्रा का चेहरा और नौवीं की छात्रा के कपड़े मेल खा रहे हैं। वहीं, तीसरे शव को देखने के बाद बालूघाट इलाके की छात्रा के परिजनों ने उसे अपनी बेटी का शव होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि शव उम्रदराज महिला का है। वहीं, कपड़े और फोटो के आधार पर परिजनों को भी डर लग रहा है कि वह उनकी बच्ची तो नहीं।
 

Bihar: Clothes and appearance of missing girls from Muzaffarpur match with bodies found in Mathura
मथुरा में रेल ट्रैक पर मिले थे तीन शव - फोटो : अमर उजाला

शव के पास मिला टूटी-फूटी अंग्रेजी में लिखा एक पत्र
गौरतलब है कि आगरा-मथुरा रेलवे ट्रैक पर एक साथ तीन शव मिलने के बाद से हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में भिजवा दिया था। उसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम जांच में जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस को कपड़ों से ग्लोब टेलर मुजफ्फरपुर का एक स्टीकर लगा मिला। इसके अलावा तीनों के हाथ में मेहंदी लगी हुई थी। वहीं, शव के पास से टूटी-फूटी अंग्रेजी में ‘आई लव यू गौरी माई वाइफ’ लिखा एक पत्र भी मिला है। पुलिस उस पत्र की भी जांच में जुट गई है। मेंहदी लगे हाथ की हथेली पर SBG लॉर्ड लिखा है। इसके साथ ही दूसरी लड़की के हाथ पर युवराज लिखा है। SBG, गौरी और युवराज को डीकोड करने का पुलिस प्रयास कर रही है।
 
छात्राओं ने हिमालय जाने की बात लिख घर पर छोड़ा था पत्र
जानकारी के अनुसार, बीती 13 मई से गायब तीनों छात्राओं ने घर में पत्र छोड़ा था। पत्र में लिखा था कि बाबा ने बुलाया है। भक्ति के लिए हिमालय जा रहे हैं। किसी ने तलाश करने या वापस बुलाने की कोशिश भी की तो तीनों खुदकुशी कर लेंगी। उक्त पत्र में छात्राओं ने लिखा था कि तीन माह बाद 13 अगस्त 2024 को तीनों बाबा से मिलकर खुद वापस आ जाएंगी। उसके बाद छात्राओं के परिजनों ने 14 मई को पुलिस को आवेदन दिया पर नौ दिन बाद मामले की एफआईआर दर्ज की गई। एसएसपी ने संज्ञान लिया, तब मामले को गंभीरता से लिया गया था और फिर एफआईआर दर्ज की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed