फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LS Polls: 'जनता मोदी को 400 सीट देकर पीएम बनाती है तो पाक अधिकृत कश्मीर हमारा होगा', हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा

Sat, 11 May 2024 04:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 11 May 2024 04:40 PM IST
सार

LS Polls: 'जनता मोदी को 400 सीट देकर पीएम बनाती है तो पाक अधिकृत कश्मीर हमारा होगा', हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा
Begusarai: Himanta says If public makes Modi PM by giving 400 seats, then Pak occupied Kashmir will be ours
 

विज्ञापन
Begusarai: Himanta says If public makes Modi PM by giving 400 seats, then Pak occupied Kashmir will be ours
चुनावी कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के साथ असम सीएम हिमंत सरमा - फोटो : अमर उजाला

बिहार के बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को असम के मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान हिमंत ने कहा कि इस बार अगर भारत की जनता नरेंद्र मोदी को 400 सीट के साथ प्रधानमंत्री बनाती है तो पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा होगा। साथ ही अयोध्या में राम मंदिर की तरह मथुरा और काशी का भी विकास किया जाएगा। श्री कृष्ण और भोलेनाथ की स्थापना भी की जाएगी।



'लव जिहाद खत्म हो जाएगा'
दरअसल, हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को एनडीए प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में प्रचार करने के लिए बेगूसराय पहुंचे थे। जहां उन्होंने बखरी विधानसभा क्षेत्र के शकरपुरा उच्च विद्यालय के प्रांगण में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान हिमंत सरमा ने दावा किया कि अगर पूरे बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनती है तो इस बार ‘लव जिहाद’ जैसी सामाजिक कुरीतियां भी खत्म की जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि असम में तो अब दूसरी शादी करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद पूरे भारत में भी उक्त कानून को लागू कर दिया जाएगा।
 

Begusarai: Himanta says If public makes Modi PM by giving 400 seats, then Pak occupied Kashmir will be ours
चुनावी कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के साथ असम सीएम हिमंत सरमा - फोटो : अमर उजाला

गिरिराज सिंह को लेकर किया यह दावा
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गिरिराज सिंह न सिर्फ एक सांसद हैं, बल्कि हिंदुत्व के एक बड़े चेहरे हैं। निश्चित रूप से गिरिराज सिंह जैसे लोगों को मोदी का हाथ मजबूत करने के लिए संसद में जाना ही चाहिए। वहीं, पत्रकारों के पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लालू जी श्री कृष्ण के अपने होने की बात करते हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है।  लेकिन वह इस बात को भूल गए हैं। सनातन बचेगा तभी हिंदुत्व संस्कृति भी बचेगी।

मणि शंकर अय्यर के बयान दी प्रतिक्रिया
वहीं, असम सीएम ने पाक अधिकृत कश्मीर को भी भारत में मिलाने का दावा किया है। हालांकि समय सीमा के संबंध में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समय सीमा की गारंटी नहीं है। लेकिन काम होने की पूरी गारंटी है और निश्चित रूप से अगली बार भारत अपना खोया हुआ अंग कश्मीर को भी प्राप्त कर लेगा। कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर के बयान पर भी पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि आज मणि शंकर अय्यर भारत के लोगों को पाकिस्तान को परमाणु संपन्न राष्ट्र की उपाधि देकर डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मेरा मानना है कि जिस देश के पास अपना खाने के लिए अनाज नहीं हो, वह परमाणु संपन्नता की बात कर रहा है। आज हम चीन और अमेरिका से अपनी तुलना कर रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेसी पाकिस्तान से तुलना कर अपने आप को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed