फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: ट्रेन की छत पर चढ़े युवक ने छुआ हाईटेंशन तार, गंभीर रूप से झुलसा; जांच में जुटा रेलवे प्रशासन

Sun, 01 Jun 2025 04:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Jun 2025 04:54 PM IST
सार

Saharsa News: स्थानीय लोगों ने बताया कि कोपरिया स्टेशन पर पिछले कई दिनों से एक मालगाड़ी खड़ी है, जिस पर युवक चढ़ गया था। इसी दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
Saharsa News: Youth climbing on roof of train touches high tension wire severely burnt; Railway administration
इसी ट्रेन की छत पर चढ़ गया था युवक - फोटो : अमर उजाला

सहरसा में सहरसा-मानसी रेलखंड के कोपरिया स्टेशन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक युवक मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार को छू लिया। जैसे ही युवक का संपर्क बिजली की लाइन से हुआ, वह बुरी तरह झुलस गया और छटपटाते हुए नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को सलखुआ पीएचसी पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया।


 
 

Saharsa News: Youth climbing on roof of train touches high tension wire severely burnt; Railway administration
नाजुक हालत में अस्पताल में इलाजरत घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

मधेपुरा का रहने वाला है युवक, ससुराल आया था मिलने
झुलसे युवक की पहचान मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज निवासी एजाज हक के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि वह अपने ससुराल सलखुआ आया हुआ था। यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इस पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कोपरिया स्टेशन पर पिछले कई दिनों से एक मालगाड़ी खड़ी है, जिस पर युवक चढ़ गया था। इसी दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें- Bihar: जमीन से जुड़ी समस्या है तो इस नंबर पर कॉल करें, राजस्व एवं भूमि सुधार के हेल्पलाइन सेंटर का शुभारंभ
 
पहले भी हो चुकीं ऐसी घटनाएं, फिर भी नहीं कोई रोकथाम
कोपरिया के स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद रेलवे या प्रशासन की ओर से कोई ठोस रोकथाम नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक और खड़ी ट्रेनों की निगरानी के अभाव में ऐसी दुर्घटनाएं दोहराई जा रही हैं।
 

Saharsa News: Youth climbing on roof of train touches high tension wire severely burnt; Railway administration
नाजुक हालत में अस्पताल में इलाजरत घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

युवक के कदम के पीछे की वजह पर गहराया रहस्य
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने मालगाड़ी पर क्यों चढ़ने की कोशिश की और जानलेवा हाईटेंशन तार को कैसे छू लिया। पुलिस और रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह हादसा महज लापरवाही थी या इसके पीछे कोई और कारण था।

यह भी पढ़ें- Bihar News: मुडली पहाड़ी पर संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, गांव के युवकों पर हत्या का आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed