फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: मां विषहरा महोत्सव को पर्यटन विभाग से 20 लाख के आवंटन को मिली स्वीकृति, CM नीतीश ने की थी घोषणा

Sat, 19 Oct 2024 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 19 Oct 2024 07:21 PM IST
सार

Bihar News: मां विषहरा महोत्सव को पर्यटन विभाग से 20 लाख के आवंटन को मिली स्वीकृति, CM नीतीश ने की थी घोषणा
Bihar: Maa Vishhara Mahotsav gets approval for allocation of 20 lakhs from Tourism Department, CM Nitish Kumar
 
विज्ञापन
Bihar: Maa Vishhara Mahotsav gets approval for allocation of 20 lakhs from Tourism Department, CM Nitish Kumar
बिहार पर्यटन विभाग ने किया राशि का आवंटन - फोटो : अमर उजाला

सहरसा जिले के कहरा प्रखंड के दिवारी स्थित प्राचीन मां विषहरा भगवती मंदिर में होने वाले विषहरा महोत्सव को बिहार पर्यटन विभाग ने 20 लाख रुपये का आवंटन दिया है। यह महोत्सव हर वर्ष आयोजित किया जाएगा, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हाल ही में स्वीकृति दी गई थी। इस आयोजन के लिए पर्यटन विभाग के उप सचिव ने पत्र जारी कर विभिन्न कार्यों के लिए इस धनराशि का आवंटन किया है।

Bihar: Maa Vishhara Mahotsav gets approval for allocation of 20 lakhs from Tourism Department, CM Nitish Kumar
सीएम नीतीश कुमार पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने की थी यह घोषणा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 सितंबर को दिवारी गांव के इस प्राचीन मंदिर का शिलापट्ट अनावरण किया था। तब उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया था। उन्होंने कहा था कि इस स्थल को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित किया जाएगा। इसी सिलसिले में यह फैसला लिया गया कि हर साल यहां मां विषहरा भगवती महोत्सव का आयोजन होगा।
 
Bihar: Maa Vishhara Mahotsav gets approval for allocation of 20 lakhs from Tourism Department, CM Nitish Kumar
सीएम नीतीश कुमार पूजा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

मंदिर का ऐतिहासिक महत्व
दिवारी स्थित यह मंदिर सहरसा जंक्शन से पांच किलोमीटर दक्षिण और सोनवर्षा कचहरी स्टेशन से पांच किलोमीटर उत्तर में स्थित है। माना जाता है कि यहां भगवती की पांच बहनें एक साथ विद्यमान हैं, जिनके नाम दूतला देवी, मनसा देवी, मां भगवती, विषहरा देवी और पायल देवी हैं।

इस मंदिर की मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। विशेषकर अगर किसी को सांप या बिच्छू डस लेता है, तो मां को चढ़ाया गया जल पीने से विष का असर खत्म हो जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar: Maa Vishhara Mahotsav gets approval for allocation of 20 lakhs from Tourism Department, CM Nitish Kumar
सीएम नीतीश कुमार ने किया था उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

यह है अनोखी परंपरा
मां विषहरा मंदिर की एक और विशिष्टता यह है कि यहां का पुजारी ब्राह्मण नहीं, बल्कि नाई जाति के वंशज होते हैं। इस मंदिर की परंपराएं और धार्मिक मान्यताएं इसे अन्य मंदिरों से अलग बनाती हैं। यहां हर साल भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें नेपाल, भूटान सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed