फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News: गया में ग्रामीणों ने कच्ची सड़क पर धान रोप कर जताया विरोध, प्रशासन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

Mon, 09 Sep 2024 04:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 09 Sep 2024 04:59 PM IST
सार

Bihar News: गया में ग्रामीणों ने कच्ची सड़क पर धान रोप कर जताया विरोध, प्रशासन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा
Gaya News: Villagers protested by planting paddy on unpaved road, anger over negligence of administration
 
विज्ञापन
Gaya News: Villagers protested by planting paddy on unpaved road, anger over negligence of administration
सड़क पर धान रोपतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

गया जिले में मोहनपुर प्रखंड के लखैपुर गांव में ग्रामीणों ने एक अनोखे तरीके से अपनी नाराजगी जताई है। सोमवार को, प्रशासन की लापरवाही से नाराज होकर ग्रामीणों ने कच्ची और कीचड़ युक्त सड़क पर धान की रोपाई कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। यह विरोध अमकोला पंचायत के लखैपुर से भलुआ जोड़ने वाली सड़क के लिए किया गया है, जिसे पक्का बनाने की मांग पिछले 20 वर्षों से की जा रही है।

Gaya News: Villagers protested by planting paddy on unpaved road, anger over negligence of administration
सड़क पर हल चलाते लोग - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों के मुताबिक, लखैपुर गांव के स्थानीय निवासी, जिनमें महिलाएं और युवा शामिल थे, ने कच्ची सड़क पर धान रोप कर जिला प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सड़क के पक्कीकरण के लिए अनुरोध किया। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
 
गांव की निवासी गुड़िया देवी ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण सड़क की स्थिति बहुत खराब हो गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मोहनपुर प्रखंड के अधिकारियों को भी आवेदन देकर सड़क की स्थिति सुधारने की गुहार लगाई। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुड़िया देवी ने कहा कि इस क्षेत्र में विकास कार्यों के नाम पर केवल कागजी खेल होता रहा है और धरातल पर कुछ भी नहीं किया गया।
 
Gaya News: Villagers protested by planting paddy on unpaved road, anger over negligence of administration
सड़क पर हल चलाते लोग - फोटो : अमर उजाला

अमकोला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार ने बताया कि यह इलाका नक्सल प्रभावित और पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार स्थानीय सांसद और विधायक को आवेदन देकर सड़क निर्माण की मांग की गई। लेकिन कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया। संजय कुमार ने कहा कि ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप सड़क पर धान की रोपाई की है, ताकि प्रशासन को उनकी समस्याओं का एहसास हो सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gaya News: Villagers protested by planting paddy on unpaved road, anger over negligence of administration
सड़क पर धान रोपतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

गांव के लोग बताते हैं कि उनकी स्थिति इतनी दयनीय हो गई है कि वे महिलाओं को खटोला या ट्रैक्टर की मदद से ले जाते हैं, क्योंकि सड़क इतनी खराब है कि चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनके जीवनस्तर में सुधार नहीं हो रहा है। साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान करने में सरकार की अनदेखी लगातार जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed