बिहार के गया व्यवहार न्यायालय में एक जज के कार्यालय कक्ष में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। न्यायालय सूत्रों ने बताया कि जिला जज के कार्यालय कक्ष में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक धुआं उठने लगा था। इसके अलावा कोई विशेष नुकसान होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारण उठ रहे धुआं के कारण कोर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिवक्ताओं में कुछ देरी के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था।
Bihar: गया व्यवहार न्यायालय के जज कार्यालय में लगे एसी में धमाके से लगी आग, अफरा-तफरी के बीच पहुंची दमकल टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 02 May 2024 12:14 PM IST
सार
Bihar: गया व्यवहार न्यायालय के जज कार्यालय में लगे एसी में धमाके से लगी आग, अफरा-तफरी के बीच पहुंची दमकल टीम
Bihar: Fire broke out due to short circuit in AC installed in judge's office of Gaya Behavior Court
विज्ञापन