फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: गया व्यवहार न्यायालय के जज कार्यालय में लगे एसी में धमाके से लगी आग, अफरा-तफरी के बीच पहुंची दमकल टीम

Thu, 02 May 2024 12:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 02 May 2024 12:14 PM IST
सार

Bihar: गया व्यवहार न्यायालय के जज कार्यालय में लगे एसी में धमाके से लगी आग, अफरा-तफरी के बीच पहुंची दमकल टीम
Bihar: Fire broke out due to short circuit in AC installed in judge's office of Gaya Behavior Court
 

विज्ञापन
Bihar: Fire broke out due to short circuit in AC installed in judge's office of Gaya Behavior Court
जज कार्यालय में लगे एसी में हुआ धमाका - फोटो : अमर उजाला

बिहार के गया व्यवहार न्यायालय में एक जज के कार्यालय कक्ष में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। न्यायालय सूत्रों ने बताया कि जिला जज के कार्यालय कक्ष में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक धुआं उठने लगा था। इसके अलावा कोई विशेष  नुकसान होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारण उठ रहे धुआं के कारण कोर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिवक्ताओं में कुछ देरी के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था।



आग गया व्यवहार न्यायालय के सबसे ऊपर के तल पर जज के कार्यालय में लगी बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़े नुकसान से बचा लिया। कोर्ट इन दिनों सुबह चल रहा है। कोर्ट में जिस वक्त आग लगने की खबर आई, उस वक्त काफी कम संख्या में अधिवक्ता कोर्ट परिसर में ही आए थे।

Bihar: Fire broke out due to short circuit in AC installed in judge's office of Gaya Behavior Court
एसी में धमाके के बाद कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह गया सिविल कोर्ट में स्थित जिला सत्र न्यायाधीश के चैंबर में अचानक धमाका हुआ। धमाके की खबर मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि जिला सत्र न्यायाधीश के चैंबर में लगा एसी खराब था। जैसे ही एसी चालू किया। शॉर्ट सर्किट होने के कारण एसी में धमाका हो गया। उक्त घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट प्रशासन ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। प्रशासन ने कहा कि कोर्ट परिसर में प्रतिदिन एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगाने का निर्देश जारी किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed