देवशिल्पी विश्वकर्मा के पूजनोत्सव विश्वकर्मा पूजा पर मंगलवार को औरंगाबाद के 400 गरीब परिवारों को नए घर का तोहफा मिला। तोहफा मिलते ही गृह स्वामिनियों ने सपरिवार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत नवनिर्मित गृह में गृह प्रवेश किया। नए घर में प्रवेश के पूर्व औरंगाबाद के जिलाधिकारी (डीएम) श्रीकांत शास्त्री ने गृहिणियों को नए घर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी। साथ ही 2600 लाभुकों को पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत नया घर बनाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए उनके बैंक खाते में योजना के प्रथम किस्त की राशि जारी की।
Bihar: विश्वकर्मा पूजा पर 400 परिवारों को आवास का तोहफा, 26 सौ लाभुकों को मिली पीएम आवास योजना की पहली किस्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 17 Sep 2024 08:39 PM IST
सार
Bihar: विश्वकर्मा पूजा पर 400 परिवारों को आवास का तोहफा, 26 सौ लाभुकों को मिली पीएम आवास योजना की पहली किस्त
Aurangabad: 400 families got house on Vishwakarma Puja 2600 beneficiaries got PM Awas Yojana first installment
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन