फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar: कुशेश्वरस्थान पूर्वी में बाढ़ ने दी दस्तक; चचरी पुल बहने से तीन पंचायतों की आबादी प्रभावित, आवागमन ठप

Sun, 18 Jun 2023 01:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Jun 2023 01:50 PM IST
विज्ञापन
Chachari bridge washed away due to floods in Kusheshwarsthan East of Darbhanga, three panchayats affected
बाढ़ से चचरी पुल बहा - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ पूरे बिहार में झुलसा देने वाली गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ नेपाल की तराई में हुई बारिश ने शनिवार को कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा दिया। इस वजह से कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के उजुआ कोला घाट के आसपास 50 मीटर की दूरी पर बना चचरी पुल पानी में बह गया। चचरी पुल के बहने से तीन पंचायतों के लोगों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं, इस घाट पर कुशेश्वरस्थान फूलतोड़वा सड़क के लिए बन रहे पुल का निर्माण कार्य भी ठप हो गया है।

Chachari bridge washed away due to floods in Kusheshwarsthan East of Darbhanga, three panchayats affected
बाढ़ आने से उफनाती कोसी नदी - फोटो : अमर उजाला

कोसी नदी के पानी में अचानक आए उफान से लोगों के आवागमन का एकमात्र सहारा नाव रह गई है। लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से आपदा मद से कोई नाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इस वजह से उजुआ, उसड़ी, तेगच्छा, झाझा, कोदरा सिमरटोका, बुढिया सुकराशी, औरथुआ, गोलमा और तिलकेश्वर सहित करीब 30 गांवों के लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर प्रखंड कार्यालय और निजी कार्यों के लिए निजी नाव से आते-जाते हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि चचरी पुल के बह जाने से लाखों की क्षति हुई है। आम लोगों को भी इस पार से उस पार जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।

Chachari bridge washed away due to floods in Kusheshwarsthan East of Darbhanga, three panchayats affected
निजी नाव का प्रयोग करने को मजबूर हुए 30 गांवों के लोग - फोटो : अमर उजाला

कुशेश्वरस्थान प्रखंड के अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार ने टेलीफोन पर बताया कि कोशी नदी में पानी बढ़ने की सूचना मिली है। जल्द ही सरकारी नाव प्रभावित इलाकों में लोगों के आवागमन के लिए उपलब्ध कराई जएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि अंचल के कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रभावित इलाके का दौरा कर स्थिति पर नजर बनाए रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर सरकारी सुविधा मुहैया कराया जा सके। वहीं, उन्होंने कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने से फिलहाल आवागमन में परेशानी आई है। उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed