बिहार के मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के दीनापट्टी सखुआ पंचायत के वर्तमान मुखिया की दिनदहाड़े गोलीमार कर दी गई। मुखिया की हत्या के बाद लोगों का आक्रोश काफी बढ़ गया। गुस्साए लोगों ने शव को तिलकोरा नहर से उठाकर एनएच107 पर रख कर घंटों सड़क जाम रखी। इस दौरान लोगों ने दीनापट्टी हॉल्ट पर सहरसा से कोलकाता जा रही हाटे बाजरे एक्सप्रेस को भी रोक दिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
Bihar News: मधेपुरा में दिनदहाड़े मुखिया की हत्या के बाद बवाल; गुस्साए लोगों ने रोड जाम किया, ट्रेन भी रोकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 26 May 2023 06:05 PM IST
सार
एसपी राजेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि जल्द ही मुखिया की हत्या में शामिल सभी हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। शुक्रवार की सुबह को अपराधियों ने दीनापट्टी सखुआ पंचायत के मुखिया की दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन