{"_id":"5ad5bca14f1c1b54098b4f6a","slug":"bhushan-kumar-joins-hands-with-baahubali-prabhas-for-his-upcoming-project","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" 'बाहुबली' प्रभास की फिल्म 'साहो' से भूषण कुमार ने मिलाया हाथ, दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली' प्रभास की फिल्म 'साहो' से भूषण कुमार ने मिलाया हाथ, दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 03:08 PM IST
विज्ञापन
prabhas
'बाहुबली' के नाम से दुनिया भर में पहचान बना चुके एक्टर प्रभास जल्द ही फिल्म 'साहो' में नजर आने वाले हैं और उनकी यह फिल्म पिछले काफी वक्त से सुर्खियों में हैं। खबर है कि टी सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार ने ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘साहो’ के लिए यूवी क्रिएशन्स के साथ हाथ मिलाया है।
Prabhas
दरअसल, भूषण कुमार इस फिल्म को हिंदी दर्शकों के लिए प्रोड्यूस कर रहे हैं और अब वह यूवी क्रिएशन्स के साथ फिल्म को रिलीज करेंगे। भूषण कुमार ने इसकी जानकारी खुद टी सीरीज के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।
#BhushanKumar joins hands with #Prabhas and #UVCreations for #Saaho. Presented by @TSeries and #BhushanKumar. Directed by Sujeeth. Will hit the screens next year. pic.twitter.com/T5rmrvE5wo
— TSeries (@TSeries) April 17, 2018
Saaho
फिल्म में प्रभास के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं जबकि अन्य कलाकारों में नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे हैं। फिल्म में प्रभास का लुक सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभास, श्रद्धा कपूर
बता दें, साहो एक अडवेंचर फैंटसी फिल्म है। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस फिल्म से तेलुगू फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। भूषण कुमार इस फिल्म को हिंदी दर्शकों के लिए प्रोड्यूस कर रहे हैं। साहो तेलुगू के अलावा हिन्दी में भी रिलीज होगी।