अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म फैन को टक्कर देने वाली फिल्म जंगल बुक के मुख्य किरदार में दिखे नील सेठी का बैकग्राउंड देखिए।
2 of 7
जंगल बुक के मुख्य किरदार में दिखे नील सेठी
- फोटो : lll
डबवाली निवासी डॉ. रामजी दास सेठी के पौत्र नील सेठी ने हॉलीवुड में अपनी अदाकारी से धमाल मचा दिया है। पॉलीवुड, बॉलीवुड सभी इस नन्हें कलाकार के दीवाने हो गए हैं। यूएसए में बनी फिल्म जंगल बुक में तेरह वर्षीय नील सेठी मुख्य किरदार में हैं। वे फिल्म में मोगली का अभिनय कर रहे हैं। वहीं उनके दादा डबवाली के बच्चों के हुनर को तराशने में सहयोग कर रहे हैं।
3 of 7
जंगल बुक के मुख्य किरदार में दिखे नील सेठी
- फोटो : nn
पूरे विश्व में करीब छह सौ करोड़ रुपये का बिजनेस करने वाली जंगल बुक के मुख्य अभिनेता के दादा रामजी दास सेठी जिला सिरसा के शहर डबवाली से जुड़े हुए हैं। इन दिनों वे अमेरिका में रहते हैं। सात समंदर पार होते हुए भी उनका दिल डबवाली के लिए धड़कता है।
रामजी दास सेठी अपने शहर के बच्चों में नील का अक्स देखते हैं। त्रिवेणी शहर के बच्चों के हुनर को तराशने के लिए उन्होंने डबवाली के एक शताब्दी पुराने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खेतू राम जी सेठी स्पोर्ट्स क्लब खोला हुआ है, जिसे दो वर्ष हो गए हैं। अब तक वे इसके लिए कई लाख रुपये खर्च कर चुके हैं।
5 of 7
jungle book
- फोटो : jungle book
नील सेठी का जन्म दिसंबर 2003 में यूएसए में हुआ था। डॉ. सैम और डॉ. चीना सेठी नील सेठी के माता-पिता हैं। नील छठीं कक्षा का छात्र है। जंगल बुक के निदेशक जॉन फेवरू ने नील सेठी को उसी के स्कूल में एक कार्यक्रम में अदाकारी करते देखा था। तभी से उन्होंने 13 वर्षीय इस बच्चे को अपनी फिल्म में लीड रोल देने की ठान ली थी।