हमारे देश में मौजूद कितने स्पोर्ट्स कूप ब्रांड्स के बारे में आप जानते हैं। जवाब मिलेगा, दो-तीन ब्रांड होंगे। Jaguar F-Type और Prosche Cayenne कूपे। कुछ लोग प्रसिद्ध कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के ब्रांड DC Avanti की चर्चा करेंगे। लेकिन एक और छिपा हुआ ब्रांड है जो डीसी अवंति की तरह पूरी तरह ‘मेड इन इंडिया’ है, नाम है Tamo Racemo। खास बात यह है कि यहां Tamo का मतलब टाटा मोटर्स से हैं...
नहीं देखी होगी Tata Motors की ‘मेड इन इंडिया’ स्पोर्ट्स कार, भूल जाएंगे Porsche और Jaguar
रेसिंग गेम माइक्रोसॉफ्ट के Forza Horizon 3 में भी पेश
जी हैं, सही सुना। देश की नामी स्वदेशी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स भी स्पोर्ट्स कूप बनाती है। दो-सीटर वाली यह स्पोर्ट्स कूप लुक और स्टाइल में अच्छी-अच्छी गाड़ियों को टक्कर देती है। आपके ये जानकर भी आश्चर्य होगा कि Tamo Racimo को प्रसिद्ध कार रेसिंग गेम माइक्रोसॉफ्ट के Forza Horizon 3 में भी पेश किया गया था। देश की यह पहली कार थी, जिसे इस गेम में शामिल किया गया था। इस कार बनाने में 10 साल लगे हैं। 2007 में टाटा मोटर्स ने दुनिया के प्रख्यात डिजाइनर मारसेलो गैंडिनी की कॉन्सैप्ट आईपी का अधिग्रहण किया था। 2014 में पही बार यूके में इसका प्रोटोटाइप पेश किया गया। 2016 में जिनेवा शो में इसका प्रोडक्शन मॉडल पेश किया और 2017 में दुनिया के सामने पहली बार टाटा मोटर्स ने स्पोर्ट्स कूप को उतारा।
स्ट्रक्चर
कंपनी इस स्पोर्ट्स कूप कार के डिजाइन की तुलना ‘फेयरली स्पार्टन’ से करती है। वहीं यह इंपैक्ट डिजाइन पर बेस्ड है, जिसकी ह्यूमैनिटी लाइन, स्लिंग होस्ट लाइन और डायमंड लाइन Tamo Racimo को खास बनाती हैं। वहीं इसे टाटा ने अपने खास पेटेंडे प्लेटफॉर्म मोफ्लेक्स मल्टी-मैटेरियल सैंडविच स्ट्रक्चर पर बनाया गया है। पैसेंजर व्हीकल्स में पहली बार इस तरह का स्ट्रक्चर का प्रयोग किया गया है।
इंटीरियर
वहीं इसके इंटीरियर की बात करें तो यह दिखने में किसी जहाज के पॉकपिट जैसा है। इसमें बकट सीटें और फ्लैटबैड स्टीयरिंग दिया गया है। स्टीयरिंग के पीछे पैडल शिफ्टर्श दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें 3-पैनल स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें रेसिंग के दौरान सारे इंफॉरमेशन दिखाई देती है। वहीं इसमें सेल्फी लेने का भी विकल्प है।
इंजन स्पेसिफिकेशंस
2-सीटर वाली स्पोर्ट्स कूप में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंटर कूल्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 6500 आरपीएम पर 187.04 बीएचपी की पावर और 2500 आरपीएम पर 210 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें पैडल शिफ्टर्स के साथ 6-स्पीड TA6300 AMT ट्रांसमिशन दिया गया है। खास बात यह है कि मात्र 6 सेकंड में यह 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है।