फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Electric Cars: 2024 रहा ईवी के नाम, ये हैं इस साल लॉन्च हुईं टॉप इलेक्ट्रिक कारें और एसयूवी

Fri, 27 Dec 2024 11:19 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 27 Dec 2024 11:19 AM IST
सार

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार का विस्तार जारी है। 2024 में देश के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कार निर्माताओं की ओर से कई नए इलेक्ट्रिक वाहन पेश किए गए हैं। यहां हम देश में लॉन्च की गई कुछ टॉप इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन
Year Ender Top Electric Cars Launched in 2024
Mahindra XEV 9e - फोटो : Mahindra
माना जा सकता है कि यह साल इलेक्ट्रिक वाहनों के नाम रहा। वर्ष 2024 में भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में काफी हलचल देखने को मिली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार का विस्तार जारी है। 2024 में देश के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कार निर्माताओं की ओर से कई नए इलेक्ट्रिक वाहन पेश किए गए हैं। यहां हम देश में लॉन्च की गई कुछ टॉप इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बता रहे हैं। 
Year Ender Top Electric Cars Launched in 2024
Tata Punch EV - फोटो : Tata Motors
Tata Punch EV 
टाटा मोटर्स ने जनवरी में Tata Punch EV (टाटा पंच ईवी) के लॉन्च के साथ साल की शुरुआत की। लंबी दूरी और स्टैंडर्ड वर्जन में उपलब्ध, पंच ईवी में 190 एनएम टॉर्क के साथ 90 किलोवाट की मोटर और 35 किलोवाट की बैटरी है, जो अपने एक्सटेंडेड वर्जन में 421 किमी (एआरएआई) की रेंज देती है। स्टैंडर्ड मॉडल एक छोटी 25 किलोवाट की बैटरी के साथ आता है, जो 315 किमी की रेंज देती है, और एक 60 किलोवाट की मोटर है। 
Year Ender Top Electric Cars Launched in 2024
Rolls Royce Spectre - फोटो : Rolls Royce
Rolls Royce Spectre
रोल्स रॉयस ने इस साल जनवरी में आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार Rolls Royce Spectre (रोल्स रॉयस स्पेक्ट्रे) लॉन्च की। रोल्स रॉयस स्पेक्ट्रे दो अलग-अलग सिंक्रोनाइज्ड मोटर्स (एसएसएम) से लैस है। आगे की मोटर 255 बीएचपी और 365 एनएम का टॉर्क पैदा करती है। जबकि पीछे की मोटर 483 बीएचपी और 710 एनएम का टॉर्क देती है। कंबाइंड आउटपुट 584 बीएचपी और 900 एनएम का टॉर्क है। इससे कार 4.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। स्पेक्ट्रे में 102 kWh की लिथियम-आयन बैटरी है, जो पूरी तरह चार्ज होने पर 530 किमी की WLTP रेंज प्रदान करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender Top Electric Cars Launched in 2024
Porsche Macan Electric - फोटो : Porsche
Porsche Macan Electric
पोर्शे ने जनवरी 2024 में भारतीय बाजार में Porsche Macan Electric (पोर्शे मैकन इलेक्ट्रिक) लॉन्च किया। 800-वोल्ट पीपीई आर्किटेक्चर पर निर्मित, मैकन ईवी 100-kWh बैटरी पैक (95 kWh उपयोग करने योग्य) से लैस है और 613 किमी तक की रेंज प्रदान करता है। मैकन टर्बो वैरिएंट, अपने डुअल मोटर सेटअप के साथ, 630 बीएचपी और 1,130 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। जो 3.3 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाता है। 
विज्ञापन
Year Ender Top Electric Cars Launched in 2024
Mercedes Maybach EQS 680 - फोटो : Mercedes
Mercedes-Maybach EQS 680
अगस्त 2024 में, मर्सिडीज-बेंज ने भारत में लग्जरी Mercedes-Maybach EQS 680 (मर्सिडीज-मेबैक EQS 680) लॉन्च किया। 122 kWh की बैटरी द्वारा संचालित, मेबैक EQS 680 ईवी 640 bhp और 950 Nm का टॉर्क पैदा करता है। जिससे 3.6-टन की एसयूवी 4.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी रेंज 600 किमी से ज्यादा है और यह 200 kW तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed