फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WagonR जैसी दिखती है यह इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्जिंग में चलेगी 170 किमी

Mon, 25 May 2020 01:44 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 25 May 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Wuling Mini electric car: full charge will run 170 kilometers
Wuling Mini electric car - फोटो : Social Media
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है। कई जानी मानी कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च भी कर दिए हैं। वहीं कुछ कंपनियां लॉन्चिंग की तैयारी कर रही हैं। दरअसल जानकारों का मानना है कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक कारों का ही है। वहीं हाल ही में चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Wuling Hongguang ने अपनी एक छोटी इलेक्ट्रिक कार Mini को प्रदर्शित किया है। उम्मीद है कि इस कार को जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है। यह छोटी कार Maruti Wagonr की याद दिलाती है। इस कार का लुक Maruti Wagonr के जैसा ही है। आइए जानते हैं इस कार में क्या खूबियां हैं।
Wuling Mini electric car: full charge will run 170 kilometers
Wuling Mini electric car - फोटो : Social Media
फुल चार्ज पर दौड़ती है 170 किलोमीटर

मालूम हो कि ज्यादातर कारों में चार दरवाजे होते हैं लेकिन कंपनी ने इसमें सिर्फ तीन दरवाजे ही दिए हैं। दो आगे और एक दरवाजा पीछे की ओर दिया गया है। इस कार में सिर्फ चार लोग ही सफर कर सकते हैं। बता दें कि यह कार एक बार फुल चार्ज करने पर 170 किलोमीटर तक दौड़ती है। कंपनी ने इसमें 13.82 kwh की क्षमता का बैटरी पैक इस्तेमाल किया है। 
Wuling Mini electric car: full charge will run 170 kilometers
Wuling Mini electric car - फोटो : Social Media
कम पावर वाली कार

इस कार की पावर बेहद कम है। इसमें प्रयोग किया गया इलेक्ट्रिक मोटर 27 एचपी की पावर और 85 एनएम की टार्क जनरेट करता है। कार में फ्रंट व्हील ड्राइव तकनीक का प्रयोग किया गया है। यह एक कंप्लीट इलेक्ट्रिक कार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wuling Mini electric car: full charge will run 170 kilometers
Wuling Mini electric car - फोटो : Social Media
100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार

इस कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह 2917 एमएम लंबी, 1493 एमएम चौड़ाई, 1621 एमएम ऊंचाई साथ ही 1940 एमएम के व्हीलबेस दिए गए हैं। इस कार का वजन 705 किलोग्राम है। कंपनी ने कार के पीछे वाली सीट में फोल्डिंग सीट का प्रयोग किया है। इस कार को फोल्ड करने के बाद इसमें 741 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।  
विज्ञापन
Wuling Mini electric car: full charge will run 170 kilometers
Wuling Mini electric car - फोटो : Social Media
कीमत

वहीं जानकारी के मुताबिक इस कार की कीमत करीब छह हजार डॉलर यानी लगभग 4.5 लाख रुपये तक हो सकती है। उम्मीद है कि इस कार को भारतीय बाजार में भी उतारा जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed