फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आ गई हवा में उड़ने वाली कार, 100 लीटर तेल में उड़ेगी 500 किमी

Thu, 12 Dec 2019 09:59 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 12 Dec 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
World First Flying and Drive Car Pal-V launched, can fly 500 kM in 100 litre fuel
First Flying PAL-V - फोटो : PAL-V

जल्द ही ऐसा समय आने वाला है जब आपको लंबे सफर पर जाने के लिए हवाई जहाज की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि अपनी कार से हवाई यात्रा करेंगे। ऐसी कार ख्यालों की दुनिया से निकल कर असलियत में कदम रख चुकी है। हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा में ऐसी ही कार को लॉन्च किया गया। जानते हैं इस कार की खासियतों के बारे में...

World First Flying and Drive Car Pal-V launched, can fly 500 kM in 100 litre fuel
First Flying PAL-V - फोटो : PAL-V

12,500 फीट की ऊंचाई तक उड़ान

इस कार का नाम पर्सनल एयर लैंडिंग व्हीकल या पाल-वी रखा गया है। इस गाड़ी में ऊपर की तरफ रिअर प्रोपेलर लगे हैं, जिन्हें जरूरत न होने पर हटाया जा सकता है। खास बात यह है कि इन प्रोपेलर की मदद से यह कार 12,500 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है।

World First Flying and Drive Car Pal-V launched, can fly 500 kM in 100 litre fuel
First Flying PAL-V - फोटो : PAL-V

70 कारें बिकीं

हाल ही में पैरामाउंट मिआमी वर्ल्ड सेंटर में इस कार को शोकेस भी किया गया। इस कार को बनाने वाली कंपनी PAL-V का दावा है कि वह अभी तक 70 कारें बेच चुकी है। वहीं इस कार की कीमत 4.3 करोड़ रुपये है और इस कार का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। इस कार की पहली डिलीवरी 2021 से शुरू होगी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
World First Flying and Drive Car Pal-V launched, can fly 500 kM in 100 litre fuel
First Flying PAL-V Convertible - फोटो : PAL-V

अधिकतम रफ्तार 322 किमी प्रति घंटा

कंपनी का कहना है कि इस कार को चलाने के लिए गेसोलीन की जरूरत होती है और इस कार की अधिकतम रफ्तार 322 किमी प्रति घंटा है। वहीं सड़क पर यह कार 161 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। इस कार में दो लोग बैठ सकते हैं और इसमें 230 हॉर्सपॉवर वाला चार सिलेंडर वाला इंजन लगा है।
 

विज्ञापन
World First Flying and Drive Car Pal-V launched, can fly 500 kM in 100 litre fuel
First Flying PAL-V On Road - फोटो : PAL-V

10 मिनट में गायरोकॉप्टर

इस कार की खासियत यह है कि 680 किग्रा वजन वाली यह कार मात्र 10 मिनट में तीन सीट वाली कार से दो सीटों वाले गायरोकॉप्टर में बदल जाती है और 0 से 100 की रफ्तार पकड़ने में मात्र आठ सेकंड का वक्त लेती है। कंपनी ने कार को ऐसे बनाया है कि सिर्फ एक बटन दबाने से इसके ब्लेड मुड़ जाते हैं। इस कार को दुनिया की पहली ‘ड्राइव एंड फ्लाई’ कार कहा जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed