हाल ही में MG Hector SUV के एक वीडियो वायरल होने के बाद एमजी मोटर ने ग्राहक को गाड़ी वापस करने पर 100 फीसदी पैसे रिटर्न या गाड़ी रिप्लेस करने का ऑफर दिया है। हाल ही में हेक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक गधा एमजी मोटर की एसयूवी को खींचता नजर आ रहा था। जिसके बाद कंपनी ने ग्राहक पर ब्रांड इमेज को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
गधे के साथ MG Hector वाली फोटो से घबराई कंपनी, ग्राहक को दिया पैसे वापसी का ऑफर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थी क्लच की समस्या
उदयपुर के रहने वाले विशाल पंचौली की एमजी हेक्टर में क्लच से जुड़ी कोई समस्या थी। उन्होंने एमजी मोटर पर उनकी इस समस्या का निदान न करने का आरोप लगाया। डीलर स्तर पर भी उनकी समस्या की अनदेखी की गई, जिसके बाद वे अपना विरोध जताने के लिए तीन दिसंबर को डीलर के शोरूम तक गधे से हेक्टर को खिंचवा कर ले गए। अपनी एसयूवी पर उन्होंने ‘डंकी व्हीकल’ जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। उनका यह वीडियो खूब वायरल हुआ था और 10 लाख से ज्यादा लोगों ने यह वीडियो देखा था।
यह भी पढ़ेंः गधे के साथ खिंचवाई MG Hector की फोटो, तो ग्राहक पर आगबबूला हुई कंपनी, जानें क्या है माजरा
दिया नई कार देने का ऑफर
जिसके एमजी मोटर इंडिया के प्रेसीडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा ने ट्विटर पर लिखा, हमने वह कार ठीक कर दी है और वह अभी भी संतुष्ट नहीं हैं, हमने पूरे पैसे वापस करने या कार को रिप्लेस करने का ऑफर दिया था, जो उन्होंने ठुकरा दिया और वे कुछ ज्यादा चाहते हैं। आप हमें सलाह दें कि हमें क्या करना चाहिए।
Sir, we have fixed the car and as he is still not satisfied have offered 100% return or replacement which he has refused as he wanted more. You pl advise what else should we do?— Rajeev Chaba (@rajeev_chaba) December 8, 2019
ग्राहक पर भड़की थी कंपनी!
इससे पहले एमजी मोटर ने ग्राहक की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि हेक्टर ने मालिक ने अपना निजी स्वार्थ दिखाया है, और ब्रांड के ‘कस्टमर फर्स्ट’ अप्रोच का अनुचित तरीके से लाभ उठाया है। एमजी इंडिया का कहना था कि वह अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का पुरजोर तरीके से खंडन करती है और वह वाहन मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई भी करेगी, क्योंकि उसे उसकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।
अभी तक 12,909 बेचीं
एमजी मोटर ने हेक्टर को इस साल 27 जून को लॉन्च किया था और अभी तक कंपनी 12,909 यूनिट बेच चुकी है। हेक्टर की एक्स-शोरूम कीमत 12.48 लाख रुपये से लेकर 17.28 लाख रुपये तक है। हेक्टर की टक्कर Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Harrier, Jeep Compass और Mahindra XUV500 से है।