{"_id":"6329c596ccf39d479d061c93","slug":"what-is-high-security-number-plate-how-does-it-protect-the-vehicle-from-thieves","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 20 Sep 2022 07:25 PM IST
सार
सरकार की ओर से भले ही खास तरह की नंबर प्लेट को वाहन पर लगाना अनिवार्य कर दिया गया हो लेकिन कई लोग अभी भी इससे बचते हैं। जानें आखिर किस तरह ये खास नंबर प्लेट करती है वाहन की सुरक्षा।
विज्ञापन
1 of 6
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट सभी तरह के वाहनों पर लगाना अनिवार्य है। लेकिन कई लोग अभी भी इनको कार पर लगाने में संकोच करते हैं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं होती कि इस तरह की नंबर प्लेट लगाने से जहां उनकी कार, बाइक की सुरक्षा होती है वहीं पुलिस द्वारा किए जाने वाले चालान से भी ये बचाती हैं।
क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
2 of 6
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
- फोटो : सोशल मीडिया
इन प्लेट्स को एल्यूमिनियम से बनाया जाता है। जिनपर एक होलोग्राम भी लगा होता है जो क्रोमियम आधारित होता है। एक प्रकार के स्टीकर की तरह दिखाई देने वाले होलोग्राम के अंदर वाहन की पूरी जानकारी होती है।
होता है यूनिक लेजर कोड
3 of 6
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
- फोटो : सोशल मीडिया
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर सुरक्षा के लिए यूनिक लेजर कोड भी प्रिंट होता है। हर वाहन के लिए अलग कोड दिया जाता है। इसे आसानी से हटाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेट की खासियत
4 of 6
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
- फोटो : सोशल मीडिया
इस प्लेट की सबसे बड़ी खासियत होती है कि अगर ये एक बार टूट जाए तो फिर इसे जोड़ा नहीं जा सकता। इसके साथ ही इस प्लेट को काफी अलग तरीके से बनाया जाता है जिससे कोई भी इसे कॉपी कर नकली प्लेट नहीं बना सकता। इसी कारण वाहन की सुरक्षा बढ़ जाती है और ये चोरी और इसका गलत उपयोग भी नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
अनिवार्य है प्लेट लगाना
5 of 6
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
- फोटो : सोशल मीडिया
सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट 1989 के नियम 50 के तहत वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है। इस एक्ट के तहत कुल छह तरह के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है जिनमें नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीकल, ट्रांसपोर्ट व्हीकल, रेंट अ कैब वाले ट्रांसपोर्ट व्हीकल, बैटरी से चलने वाले रेंट अ कैब वाले ट्रांसपोर्ट व्हीकल, बैटरी से चलने वाले नॉन ट्रांसपोर्ट व्हीकल और बैटरी से चलने वाले ट्रांसपोर्ट व्हीकल शामिल हैं। नए वाहनों के अलावा पुराने वाहनों पर भी इसे लगाना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।