फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Driving: क्या आप ड्राइविंग के दौरान महसूस करते हैं थकान? तो जानें कहीं आपकी ड्राइविंग पोजिशन गलत तो नहीं

Sat, 09 Mar 2024 09:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
what is correct sitting posture while driving car driving position
Car Driving Position - फोटो : For Reference Only
क्या आप जानते हैं कार ड्राइव करते समय बैठने का सही तरीका क्या है। यह सवाल खुद से पूछना इसलिए जरूरी हो जाता है क्योंकि यह आपके आराम का मामला है। आमतौर पर यह माना जाता है कि लोग कार एक आरामदेह सफर के लिए खरीदते हैं। लेकिन ड्राइविंग के दौरान वे ड्राइविंग सीट पर बैठने के सही तरीके को नजरअंदाज कर देते हैं। जिसका नुकसान उन्हें पीठ दर्द के तौर पर उठाना पड़ता है। अगर आप सही ड्राइविंग पोजीशन पर बैठेंगे तो न सिर्फ आप गाड़ी को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे। बल्कि लंबी ड्राइव के दौरान आपको थकान महसूस नहीं होगी। यहां हम आपको बता रहे हैं सही ड्राइविंग पोजीशन के बारे में।
what is correct sitting posture while driving car driving position
Car Driving Position - फोटो : For Reference Only
  • ड्राइवर की लंबाई के मुताबिक ड्राइविंग सीट को एडजस्ट किया जा सकता है। ज्यादा ऊंची होने से ड्राइवर का सिर हेडरूम से टकरा सकता है। सीट को ज्यादा नीचा करने से आगे देखने में दिक्कत होती है। वहीं ज्यादा ऊंचा करने से मिरर में पीछे की व्यू देखने में परेशानी आती है। यह भी चेक कर लें कि आपको इंस्ट्रूमेंट कलस्टर पर लगे सभी डिटेल्स ठीक से दिखाई दें।
  • अगर आप सीट को बहुत ज्यादा आगे या पीछे करके ड्राइव करते हैं, तो इससे आपको ब्लाइंड स्पॉट देखने में दिक्कत आ सकती है। सीट की पोजीशन ऐसी होनी चाहिए कि आपको ब्लाइंड स्पॉट देखने के लिए गर्दन न घुमानी पड़े।
what is correct sitting posture while driving car driving position
Car Driving Position - फोटो : Amar Ujala
  • ड्राइविंग सीट की सेटिंग करने से पहले सीट पर बिल्कुल आराम से बैठें और देखें कि क्या आपके हाथ बिना झुके और बिना किसी दिक्कत के सीधे स्टीयरिंग व्हील के टॉप पर पहुंच सकते हैं। अगर ऐसा होता है इसका मतलब सीट की पोजीशन बिल्कुल ठीक है।
  • कुछ पोजिशन में स्टीयरिंग व्हील घुमाते वक्त कई बार बाहें मुड़ती भी हैं। सीट पर बैठने से पहले जांच लें कि बाहें मोड़ने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। अगर स्टीयरिंग मोड़ने या घुमाने के दौरान आपके हाथ बिल्कुल सीधे हैं। तो इसका मतलब आपका स्टीयरिंग व्हील पर सही से कंट्रोल नहीं है। आजकल कुछ गाड़ियों में स्टीयरिंग व्हील भी एडजस्ट कर सकते हैं। देख लें कि हाथों को ज्यादा दिक्कत तो नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
what is correct sitting posture while driving car driving position
Car Driving Position - फोटो : Amar Ujala
  • सीट पर बैठने के दौरान जांच लें कि क्या बिना आगे झुके आपके पैर पूरी तरह से फुट पैडल तक पहुंच पा रहे हैं या नहीं। यह भी देख लें कि एक्सेलरेटर और क्लच पर भी आपके पैर बिना किसी दिक्कत के पहुंच जाएं।
  • यह भी जांच लें कि ड्राइविंग सीट पर बैठने के दौरान आपके घुटने स्टीयरिंग व्हील या स्टीयरिंग कॉलम से तो नहीं छू रहे। पैडल पर पैर रख कर भी देख लें कि घुटने स्टीयरिंग व्हील से तो टच नहीं कर रहे। अगर ऐसा हो रहे है तो सीट की पोजिशन ठीक नहीं है। किसी भी हालात में आपके घुटने टच नहीं होने चाहिए। सीट बेल्ट लगा कर भी जांच लें।
विज्ञापन
what is correct sitting posture while driving car driving position
Car Driving Position - फोटो : For Reference Only
  • अगर आप मैनुअल कार चला रहे हैं तो चेक कर लें कि ड्राइविंग सीट पर बैठने के बाद आपके हाथ गियर बॉक्स तक ठीक से पहुंचने चाहिए। गियरबॉक्स से आपकी कोहनी नहीं टकरानी चाहिए। ऑटोमैटिक गियर वाली कारों में ये दिक्कत नहीं होती। क्योंकि उनमें बार-बार गियर बदलने का झंझट नहीं होता।
  • ड्राइविंग सीट के हेडरेस्ट को भी ठीक कर लें। कुछ लोगों की उसे निकालने की आदत होती है, लेकिन यह कई बार गंभीर चोटों से बचाता है। आप इसे अपने कंफर्ट के मुताबिक इसे ऊपर-नीचे कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed