नवरात्रि शुरू होने वाली हैं और अगर आप भी सोच रहे हैं कि आने वाले त्यौहारी सीजन में अपने लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाएं। इस खबर में हम आपको भारत की ऐसी कंपनी के स्कूटर्स की जानकारी दे रहे हैं जो बजट में आने के साथ ही अच्छी बैटरी रेंज देते हैं। इनकी कीमत भी ज्यादा नहीं है और ये 60 हजार रुपये से शुरू हो जाते हैं।
ऑप्टिमा सीएक्स सिंगल बैटरी
2 of 6
हीरो ऑप्टिमा सिंगल बैटरी
- फोटो : Hero Electric
हीरो कंपनी का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है ऑप्टिमा सीएक्स। 62 हजार रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ आने वाले इस स्कूटर में सिंगल बैटरी मिलती है। इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटे की है और एक बार में चार्ज होकर ये 82 किलोमीटर की रेंज देता है। इसे चार्ज होने में चार से पांच घंटे का समय लगता है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत होती है। इस स्कूटर में अलॉय व्हील, पोर्टेबल बैटरी, एलईडी हेडलैंप, रिमोट लॉक और एंटी थेफ्ट अलार्म और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर मिलते हैं। स्कूटर ग्रे, ब्लू और वाइट कलर में मिलता है।
ऑप्टिमा सीएक्स ड्यूल बैटरी
3 of 6
हीरो ऑप्टिमा ड्यूल बैटरी
- फोटो : Hero Electric
ऑप्टिमा सीरीज का ये दूसरा स्कूटर है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 77 हजार 490 रुपये है। इस स्कूटर में ड्यूल बैटरी ऑप्शन मिलता है जिससे इसकी रेंज बढ़ जाती है। कंपनी के मुताबिक सिंगल चार्ज में ये स्कूटर 140 किलोमीटर की रेंज देता है। इसकी भी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटे की है और इसे भी चार्ज होने में चार से पांच घंटे का समय लगता है। इस स्कूटर में भी एलईडी हेडलैंप, रिमोट लॉक, अलॉय व्हील, पोर्टेबल बैटरी, एंटी थेफ्ट अलार्म और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर मिलते हैं। स्कूटर ग्रे, ब्लू और वाइट कलर में मिलता है।
फोटोन इलेक्ट्रिक
4 of 6
हीरो फोटोन ईवी
- फोटो : Hero Electric
कंपनी का तीसरा स्कूटर है फोटोन। 80 हजार 790 रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ आने वाले इस स्कूटर में 108 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसकी टॉप स्पीड भी 45 किलोमीटर प्रति घंटे की है और इसे चार्ज होने में पूरे पांच घंटे लगते हैं। पोर्टेबल बैटरी, अलॉय व्हील, रिमोट लॉक और एंटी थेफ्ट अलार्म जैसे फीचर्स के साथ फोटोन स्कूटर खरीदा जा सकता है।
एनवाईएक्स
5 of 6
हीरो एनवाईएक्स
- फोटो : Hero Electric
हीरो एनवाईएक्स को सिंगल चार्ज में 82 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 42 किलोमीटर प्रति घंटे की है और इसकी बैटरी को चार से पांच घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। फीचर्स के तौर पर इसमें स्पिलिट फोल्डिंग सीट, इन-डैश बोटल होल्डर, यूएसबी पोर्ट, अलॉय व्हील, पोर्टेबल बैटरी, एलईडी हेडलैंप मिलते हैं।