दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड की वर्ल्ड फेमस कैडिलैक कार द बीस्ट भारत आ चुकी है। 11.5 करोड़ की कीमत वाली यह कार खुद में एक अजूबा है। कहा जाता है कि उनकी यह कार ट्रक के चैसिस पर बनी हुई है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक कार BMW 7 सीरीज है। वहीं उनके काफिले में Range Rover SUV भी है। उनकी कार भी उच्च स्तर के सुरक्षा मानकों को पूरा करती है। दूसरी तरफ चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग जब भारत आए थे तब उन्होंने Hongqi N501 में सफर किया था। जानते हैं इन तीनों कारों के बारे में...
डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की कारों में से किसकी कार है धाकड़!
Cadillac One
बात करते हैं सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की लिमोसिन द बीस्ट के बारे में। यह कोई आम कार नहीं है बल्कि विशेष रूप से तैयार कार है, जिसे अमेरिकी सीक्रेट सर्विस राष्ट्रपति के लिए खासतौर पर बनाती है। जनरल मोटर्स की इस कस्टमाइज्ड कार को 2018 में तैयार किया गया था। 2015 में जब राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आए थे तो उनकी सुरक्षा टीम ने भारतीय कारें को इस्तेमाल करने से इंकार कर दिया था। उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी कैडिलैक में बैठे थे।
'द बीस्ट' की स्पेसिफिकेशंस
द बीस्ट में 8,000 सीसी का इंजन लगा है, जो 800 बीएचपी की पावर देता है। वहीं सेफ्टी के मामले में यह कार किसी टैंक से कम नहीं है। इस कार के दरवाजे आठ इंच मोटे हैं और बोइंग 747 के केबिन दरवाजे जितने भारी हैं। कार के दरवाजे बंद होने पर यह 100 फीसदी तक सील हो जाती है। इस कार की बॉडी को बनाने में स्टील, टाइटेनियम, एल्यूमिनियम और सिरेमिक का इस्तेमाल होता है, जो इसे बेहद मजबूत बनाता है।
यहां तक कि यह कार आग की लपटों के बीच से भी निकल सकती है। इस कार की लंबाई 18 फीट, ऊंचाई 5.10 इंच है, वहीं वजन 6400 किग्रा है। यह कार एक गैलन यानी 3.7 लीटर तेल में 8 किमी तक का माइलेज देती है। वहीं भारी भरकम होने के नाते इसकी टॉप स्पीड 100 प्रति घंटा है और 0 से 60 किमी की रफ्तार पकड़ने में यह 15 सेकंड का वक्त लेती है।
पीएम मोदी की BMW-7 सीरीज
प्रधानमंत्री मोदी के काफिले में शामिल BMW-7 सीरीज की कीमत 8.9 करोड़ के आसपास है। वहीं इसमें सुरक्षा एजेंसियों की जरूबरत के मुताबिक कई बदलाव भी किए गए हैं। 7-सीरीज हाई सिक्योरिटी पहली कार थी, जो VR7 बैलिस्टिक प्रोटेक्शन स्टैंडर्ड्स को पूरा करती थी। इसके डोल पैनल्स के इंटीरियर में केवलैर प्लेट्स के साथ विंडो में 65 एमएम मोटे बुलेटप्रुफ शीशे लगे हैं। वहीं इनका वजन 1450 किग्रा है। यह कार मिलिटड्री ग्रेड वाले हथियारों जैसे एके47 और हैंडग्रेनेड की मार झेलने में सक्षम है, वहीं यह 17 किग्रा टीएनटी का जबरदस्त विस्फोट भी झेल सकती है। वहीं इसका फ्यूल टैंक सेल्फ सीलिंग मैटेरियल और फायरप्रूफ है।
पंक्चर रोधी टायर
यह कार न केवल कैमिकल अटैक झेल सकती है, बल्कि इसमें जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन टैंक भी दिया गया है। इसका केबिन फायर रजिस्टेंस है, इसमें ऐसे हादसों को झेलने के लिए ऑटोमैटिक फायर एक्सटिंगुशर सिस्टम भी दिया गया है। इसके डबल लेयर टायर न केवल गोलियों को हमला झेल सकते हैं बल्कि पंक्चर रोधी भी हैं। वहीं BMW 7 सीरीज 80 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार पर दौड़ सकती है।
BMW 7 सीरीज 760Li में V12 इंजन लगा है, जिस पर विस्फोटक का भी असर नहीं होता। 544 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। पेट्रोल पर चलने वाली उनकी यह कार 4.5 से 7.46 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में यह मात्र 6.1 सेकड का वक्त लेती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 210 किमी प्रति घंटा है।