{"_id":"65ddd2ef1d3fb7105904fe9d","slug":"us-auto-maker-is-planning-to-re-enter-india-with-major-focus-on-electric-vehicles-and-hybrids-2024-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV: इस अमेरिकी ऑटो दिग्गज के भारत में लौटने की लगाई जा रही अटकलें, क्या इस बार ईवी और हाइब्रिड पर देगी जोर?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: इस अमेरिकी ऑटो दिग्गज के भारत में लौटने की लगाई जा रही अटकलें, क्या इस बार ईवी और हाइब्रिड पर देगी जोर?
Tue, 27 Feb 2024 05:47 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Ford Endeavour
- फोटो : Ford (For Reference Only)
अमेरिकी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Ford (फोर्ड) 2021 में भारत छोड़ने के बाद वापसी करने की योजना बना रहा है। यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी ऑटो दिग्गज भारत छोड़ गया और न ही यह पहली बार होगा जब वह फिर से एंट्री करेगा। हालांकि, यह तभी होगा जब वह फिर से आ जाए। इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि कंपनी एक बार फिर भारतीय वाहन बाजार को तरसती नजरों से देख रही है। और जबकि यह अनुमान लगाया जाता है कि एंडेवर एसयूवी को लाया जा सकता है। एक रिपोर्ट यह भी बताती है कि फोर्ड इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और हाइब्रिड पर जोर देगी।
Mustang Mach E
- फोटो : Social Media
एक मीडिया रिपोर्ट, जिसमें सूत्रों का हवाला दिया गया है, इस बात पर रोशनी डालती है कि फोर्ड भारतीय बाजार के लिए ईवी और हाइब्रिड पर जोर देने के लिए चेन्नई में स्थित मैन्युफेक्चरिंग प्लांट का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
फोर्ड ने नई पीढ़ी के एंडेवर के लिए एक डिजाइन ट्रेडमार्क और मस्टैंग मैक-ई के लिए एक नेमप्लेट ट्रेडमार्क भी फाइल किया है। यह भी बताया गया है कि कंपनी भारत में वापसी के लिए सक्रिय रूप से कर्मचारियों को काम पर रखने की तलाश कर रही है।

Mustang Mach E charging
- फोटो : Social Media
फोर्ड को लेकर चर्चा गर्म
अगर फोर्ड भारत में वापसी को आधिकारिक बना देता है, तो वह संभवतः एसयूवी जैसे आकर्षक सेगमेंटों पर नजर रखेगी। इस संबंध में, एंडेवर और एक मिड-साइज की एसयूवी लाने की काफी संभावना हो सकती हैं। उचित मूल्य होने पर हाइब्रिड भी संभावनाओं में मदद कर सकते हैं। भले ही ऐसे वाहनों पर फुल इलेक्ट्रिक कारों को मिलने वाले सब्सिडी नहीं मिलती है। लेकिन जहां तक फुल इलेक्ट्रिक कारों का सवाल है, बाजार अभी भी छोटा है, भले ही बढ़ रहा हो।

Ford F-150 Lightning
- फोटो : Ford
पूरी दुनिया में ईवी की बिक्री में बढ़ोतरी धीमी होने की उम्मीद है और फोर्ड इससे अछूता नहीं है, खासकर अपने घरेलू बाजार संयुक्त राज्य अमेरिका में। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, F-150 लाइटनिंग के शिपमेंट को हाल ही में गुणवत्ता संबंधी समस्याओं के कारण रोक दिया गया था। यहां मस्टैंग मैक-ई का उत्पादन भी कम कर दिया गया है।
लेकिन फोर्ड की संभावित भारत वापसी के बारे में चर्चा जोर पकड़ रही है। भारत अब चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार है। इसलिए, यह वैश्विक ऑटोमोटिव ब्रांडों के लिए बेहद आकर्षक बना हुआ है।