{"_id":"6443e4c3c6d22fc4c4029279","slug":"upcoming-car-launches-in-april-2023-upcoming-new-cars-in-india-2023-2023-04-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Upcoming New Cars: कार बाजार में मचेगा धमाल, अगले हफ्ते लॉन्च हो रही हैं ये तीन कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Upcoming New Cars: कार बाजार में मचेगा धमाल, अगले हफ्ते लॉन्च हो रही हैं ये तीन कारें
Sat, 22 Apr 2023 07:14 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 22 Apr 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
MG Comet EV
- फोटो : For Reference Only
भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए अप्रैल 2023 का अगला हफ्ता बेहद खास होने वाला है। इस हफ्ते में यहां तीन बड़ी कार लॉन्च होंगी। इस सूची में एमजी की ऑल-न्यू 4-सीटर, छोटी इलेक्ट्रिक कार - कॉमेट, मारुति सुजुकी की फ्रोंक्स कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर और सिट्रोएन की सी3 एयरक्रॉस कॉम्पैक्ट एसयूवी शामिल हैं। यहां हम आपको इन तीनों मॉडलों के बारे में कुछ अहम जानकारी दे रहे हैं।
Air EV
- फोटो : Wuling
MG Comet EV
नई MG Comet EV (एमजी कॉमेट ईवी) की कीमतों का एलान 26 अप्रैल, 2023 को किया जाएगी। यह 2-दरवाजों वाली, 4-सीटर इलेक्ट्रिक कार है, जो इंडोनेशिया में बेची जानेवाली वूलिंग एयर ईवी पर आधारित है। इस मॉडल की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1631mm है और इसका व्हीलबेस 2010mm है, जो इसे देश की सबसे छोटी कार बनाता है।

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : mg india
MG Comet अपने कॉम्पैक्ट डायमेंशन, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और बॉक्सी स्टांस के साथ बहुत खास दिखती है। इसके इंटीरियर की बात करें तो, EV में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ डुअल 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और एपल ऑईपॉड जैसे कंट्रोल के साथ टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। कार निर्माता ने अभी तक इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 20kWh बैटरी पैक मिल सकता है जिससे 200 किमी से ज्यादा की रेंज मिलेगी। भारतीय बाजार में यह इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी को चुनौती देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Fronx
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Fronx
Maruti Suzuki Fronx (मारुति सुजुकी फ्रोंक्स) की लॉन्चिंग की तारीख अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसके अगले हफ्ते सड़कों पर उतरने की संभावना है। कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर को सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा+, जेटा और अल्फा ट्रिम्स में पेश किया जाएगा। इस कार में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा है। जहां टर्बो पेट्रोल मोटर 100bhp का पावर और 147.6Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा।

- फोटो : अमर उजाला
वहीं, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 90bhp का पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। टॉप-एंड अल्फा ट्रिम 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, लेदर वाले स्टीयरिंग व्हील, हेड-अप डिस्प्ले, डुअल-टोन कलर्स और 16-इंच डायमंड कट एलॉय जैसे फीचर्स से भरपूर है। यह कार नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेची जाएगी और इसकी कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।