{"_id":"64e776882dc5172df20442c2","slug":"union-minister-nitin-gadkari-to-unveil-100-per-cent-ethanol-fueled-car-on-aug-29-2023-08-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ethanol Car: 29 अगस्त को आ रही है 100 प्रतिशत इथेनॉल-ईंधन वाली कार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे पेश","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ethanol Car: 29 अगस्त को आ रही है 100 प्रतिशत इथेनॉल-ईंधन वाली कार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे पेश
Thu, 24 Aug 2023 08:56 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 24 Aug 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
Nitin Gadkari
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 29 अगस्त को टोयोटा की इनोवा कार के 100 प्रतिशत इथेनॉल-ईंधन वैरिएंट को पेश करेंगे। केंद्रीय मंत्री वाहन निर्माताओं को वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले और हरित वाहन लाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल हाइड्रोजन से चलने वाली कार Toyota Mirai EV (टोयोटा मिराई ईवी) लॉन्च की थी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
गडकरी ने कहा कि उन्होंने 2004 में देश में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बायो-फ्यूल (जैव ईंधन) में दिलचस्पी लेनी शुरू की और इस मकसद से ब्राजील का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि बायो-फ्यूल चमत्कार कर सकता है और पेट्रोलियम के आयात पर खर्च होने वाली बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बचा सकता है।
गडकरी ने कहा, "अगर हम आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं तो हमें इस तेल आयात को शून्य पर लाना होगा। इस समय यह 16 लाख करोड़ रुपये है। यह अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा नुकसान है।"

Air Pollution
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को और अधिक टिकाऊ उपाय करने की जरूरत है क्योंकि देश में प्रदूषण एक बड़ी समस्या है।
उन्होंने कहा, "हमने बहुत सी (सस्टेनेबल) पहल की हैं लेकिन हमें और अधिक कदम उठाने की जरूरत है क्योंकि प्रदूषण एक समस्या है। पारिस्थितिकी और पर्यावरण बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमें वायु और जल प्रदूषण को कम करने की जरूरत है। हमें अपने नदियों में पानी की गुणवत्ता में सुधार करना होगा। यह एक बड़ी चुनौती है। हमें अपनी पारिस्थितिकी और पर्यावरण की रक्षा करने की जरूरत है।"

Expressway
- फोटो : Social Media
उन्होंने यह भी कहा कि 65,000 करोड़ रुपये की विभिन्न सड़क परियोजनाएं साल के आखिर तक पूरी होने की उम्मीद है जिसमें द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण भी शामिल है।
उन्होंने रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के हानिकारक प्रभाव की ओर भी इशारा करते हुए कहा कि इससे कैंसर जैसी बीमारियां होती हैं। उनका मानना था कि जैविक खेती बहुत सारी संपत्ति पैदा कर सकती है और हमें स्थिरता की ओर ले जा सकती है।

Delhi-Mumbai Expressway
- फोटो : ANI
उन्होंने कहा, "हमें कचरे को धन में बदलने के लिए लोगों को शिक्षित करने की जरूरत है।" उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि ज्यादा राजमार्गों के निर्माण से लॉजिस्टिक लागत मौजूदा 14 से 16 प्रतिशत से घटकर नौ प्रतिशत हो जाएगी।