फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EV: पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा- नेट जीरो लक्ष्य हासिल करने के लिए 2030 तक ईवी बिक्री 50% होनी चाहिए

Tue, 21 Jan 2025 12:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 21 Jan 2025 12:42 PM IST
सार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन CO2 उत्सर्जन को काफी हद तक कम कर सकते हैं। उन्होंने शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य तक पहुंचने के लिए ऑटो उद्योग को 2030 तक 50% बिक्री का लक्ष्य रखने की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन
Union Environment Minister Bhupender Yadav says EVs must make up 50% of sales by 2030 to reach net zero target
Union Minister Bhupender Yadav Graces SIAM Event - फोटो : SIAM
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि 2030 तक सभी वाहनों की बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत होनी चाहिए। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऑटोमोटिव क्षेत्र 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में सही रास्ते पर बना रहे।
Union Environment Minister Bhupender Yadav says EVs must make up 50% of sales by 2030 to reach net zero target
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
सोमवार को सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) द्वारा आयोजित सस्टेनेबिलिटी सर्कुलरिटी पर तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने यह भी कहा कि भारत अब कुछ देशों की जनसंख्या से ज्यादा कारों की वार्षिक बिक्री करता है। लेकिन यह उपलब्धि हवा को स्वच्छ और पर्यावरण को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी के साथ आती है।

उन्होंने कहा, "वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है... और अगर हम मिलकर काम करें, तो हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि यह पर्यावरण के लिए भी बुरी खबर न हो।" 
Union Environment Minister Bhupender Yadav says EVs must make up 50% of sales by 2030 to reach net zero target
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
मंत्री ने कहा कि 2030 में कुल वाहन बिक्री में ईवी की बिक्री लगभग 35 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा, "ऑटो सेक्टर को 2070 के शुद्ध शून्य लक्ष्य के साथ पटरी पर लाने के लिए, इस हिस्से को 50 प्रतिशत तक पहुंचने की जरूरत है।"

मंत्री ने कहा कि इस दशक के आखिर तक भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 10 मिलियन (एक करोड़) यूनिट्स तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे पांच मिलियन (50 लाख) नौकरियां पैदा होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Union Environment Minister Bhupender Yadav says EVs must make up 50% of sales by 2030 to reach net zero target
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े से 2030 तक CO2 उत्सर्जन में पांच मीट्रिक टन की कटौती हो सकती है और 2050 तक यह कमी 110-380 मीट्रिक टन तक बढ़ सकती है।

यादव ने बताया कि हालांकि इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के अनुकूल हैं क्योंकि वे प्रदूषण नहीं फैलाते, लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उनकी बैटरियां बिजली से चार्ज होती हैं। 
विज्ञापन
Union Environment Minister Bhupender Yadav says EVs must make up 50% of sales by 2030 to reach net zero target
Electric Car Charging - फोटो : Freepik
उन्होंने ऑटो उद्योग से स्वैच्छिक पर्यावरणीय कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के ग्रीन क्रेडिट कार्यक्रम में हिस्सेदारी की अपील की। 

मंत्री ने कहा कि भारत के विनिर्माण में सर्कुलर प्रथाओं को अपनाने से 2050 तक हर साल अर्थव्यवस्था में 624 बिलियन अमरीकी डॉलर का इजाफा हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि SIAM को वाहन उत्पादन में सर्कुलरिटी को बढ़ावा देना चाहिए। और ग्राहकों को यह समझने में मदद करनी चाहिए कि यह क्यों मायने रखता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed