फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TVS Raider: टीवीएस रेडर का नया वैरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां, कंपनी ने बंद किया ये ट्रिम

Thu, 20 Apr 2023 12:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Apr 2023 12:14 PM IST
विज्ञापन
TVS Raider New Variant Launched Know Price Features Specs
TVS Raider Bike - फोटो : TVS Motor Company
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारतीय बाजार में अपनी हाल ही लॉन्च हुई Raider (रेडर) मोटरसाइकिल का एक नया सिंगल-सीट वैरिएंट लॉन्च किया है। यह अब रेडर का सबसे किफायती वर्जन है क्योंकि ड्रम वैरिएंट को बंद कर दिया गया है। इसका मतलब है कि रेडर को अब फ्रंट-डिस्क स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। रेडर सिंगल-सीट की कीमत 93,719 रुपये है। स्प्लिट सीट वैरिएंट और टॉप-स्पेक SX वैरिएंट की बिक्री अभी भी जारी है। इनकी कीमत क्रमशः 94,719 रुपये और 1,00,820 रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
TVS Raider New Variant Launched Know Price Features Specs
TVS Raider Bike - फोटो : TVS Motor Company
लुक और कलर
स्प्लिट सीट और सिंगल सीट वैरिएंट लगभग एक जैसे हैं। बस जो अंतर है वह कलर स्कीम और सीट की डिजाइन का है। जैसा कि नाम से पता चलता है, सिंगल-सीट वैरिएंट सिंगल-पीस सीट के साथ आता है, जिसे स्प्लिट-सीट यूनिट की तुलना में ज्यादा आरामदायक और बड़ा माना जाता है। इससे बाइक राइडर और पीछे बैठने वाले सवार को ज्यादा जगह मिल सकती है। कलर स्कीम की बात करें तो, सिंगल-सीट वैरिएंट को सिर्फ स्ट्राइकिंग रेड कलर में बेचा जाएगा जबकि स्प्लिट-सीट वैरिएंट को फेयरी येलो, ब्लेजिंग ब्लू, स्ट्राइकिंग रेड और विकेड ब्लैक में पेश किया जाएगा। टॉप-एंड SX वैरिएंट सिर्फ फायरी येलो और विकेड ब्लैक कलर स्कीम में पेश किया गया है। 
TVS Raider New Variant Launched Know Price Features Specs
2022 TVS Raider - फोटो : TVS Motor Company
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
नए वैरिएंट में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दी गई हैं। TVS स्प्लिट सिंगल-डाउनट्यूब फ्रेम का इस्तेमाल कर रहा है जिसमें फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक मिलता है। रेडर का वजन मात्र 123 किलोग्राम है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिमी है। यह ट्यूबलेस टायर के साथ 17 इंच के अलॉय व्हील पर चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
TVS Raider New Variant Launched Know Price Features Specs
TVS Raider - फोटो : TVS
इंजन पावर
टीवीएस रेडर में 124.8 सीसी, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 11.22 बीएचपी का पावर और 6,000 आरपीएम पर 11.2 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। टीवीएस का दावा है कि यह मोटरसाइकिल 5.9 सेकंड के 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस बाइक में दो राइडिंग मोड भी मिलते हैं। 
विज्ञापन
TVS Raider New Variant Launched Know Price Features Specs
TVS Raider - फोटो : TVS Motor Company
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, रेडर सिंगल-सीट वैरिएंट में एलईडी लाइटिंग, हेलमेट अटेंशन इंडिकेशन, साइड स्टैंड कट-ऑफ, सीट के नीचे स्टोरेज, यूएसबी चार्जर और एलसीडी स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed