{"_id":"643925f0fc9985a29708c845","slug":"tvs-raider-new-variant-launched-know-price-features-specs-2023-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TVS Raider: टीवीएस रेडर का नया वैरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां, कंपनी ने बंद किया ये ट्रिम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
TVS Raider: टीवीएस रेडर का नया वैरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां, कंपनी ने बंद किया ये ट्रिम
Thu, 20 Apr 2023 12:14 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:14 PM IST
विज्ञापन
TVS Raider Bike
- फोटो : TVS Motor Company
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने भारतीय बाजार में अपनी हाल ही लॉन्च हुई Raider (रेडर) मोटरसाइकिल का एक नया सिंगल-सीट वैरिएंट लॉन्च किया है। यह अब रेडर का सबसे किफायती वर्जन है क्योंकि ड्रम वैरिएंट को बंद कर दिया गया है। इसका मतलब है कि रेडर को अब फ्रंट-डिस्क स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। रेडर सिंगल-सीट की कीमत 93,719 रुपये है। स्प्लिट सीट वैरिएंट और टॉप-स्पेक SX वैरिएंट की बिक्री अभी भी जारी है। इनकी कीमत क्रमशः 94,719 रुपये और 1,00,820 रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
TVS Raider Bike
- फोटो : TVS Motor Company
लुक और कलर
स्प्लिट सीट और सिंगल सीट वैरिएंट लगभग एक जैसे हैं। बस जो अंतर है वह कलर स्कीम और सीट की डिजाइन का है। जैसा कि नाम से पता चलता है, सिंगल-सीट वैरिएंट सिंगल-पीस सीट के साथ आता है, जिसे स्प्लिट-सीट यूनिट की तुलना में ज्यादा आरामदायक और बड़ा माना जाता है। इससे बाइक राइडर और पीछे बैठने वाले सवार को ज्यादा जगह मिल सकती है। कलर स्कीम की बात करें तो, सिंगल-सीट वैरिएंट को सिर्फ स्ट्राइकिंग रेड कलर में बेचा जाएगा जबकि स्प्लिट-सीट वैरिएंट को फेयरी येलो, ब्लेजिंग ब्लू, स्ट्राइकिंग रेड और विकेड ब्लैक में पेश किया जाएगा। टॉप-एंड SX वैरिएंट सिर्फ फायरी येलो और विकेड ब्लैक कलर स्कीम में पेश किया गया है।

2022 TVS Raider
- फोटो : TVS Motor Company
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
नए वैरिएंट में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दी गई हैं। TVS स्प्लिट सिंगल-डाउनट्यूब फ्रेम का इस्तेमाल कर रहा है जिसमें फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक मिलता है। रेडर का वजन मात्र 123 किलोग्राम है और इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिमी है। यह ट्यूबलेस टायर के साथ 17 इंच के अलॉय व्हील पर चलती है।

TVS Raider
- फोटो : TVS
इंजन पावर
टीवीएस रेडर में 124.8 सीसी, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,500 आरपीएम पर 11.22 बीएचपी का पावर और 6,000 आरपीएम पर 11.2 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। टीवीएस का दावा है कि यह मोटरसाइकिल 5.9 सेकंड के 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस बाइक में दो राइडिंग मोड भी मिलते हैं।

फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, रेडर सिंगल-सीट वैरिएंट में एलईडी लाइटिंग, हेलमेट अटेंशन इंडिकेशन, साइड स्टैंड कट-ऑफ, सीट के नीचे स्टोरेज, यूएसबी चार्जर और एलसीडी स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं।