Lexus RX (लेक्सस आरएक्स) एसयूवी की पांचवीं पीढ़ी मॉडल को आधिकारिक तौर पर भारतीय कार बाजार में 95.80 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। इसे पहली बार जनवरी में ऑटो एक्सपो 2023 में प्रदर्शित किया गया था। Lexus RX को दो पावरट्रेन - RX350h Luxury Hybrid (लग्जरी हाइब्रिड) और RX500h F-Sport+ में उपलब्ध कराया गया है, और यह पिछले मॉडल से कई मायनों में खास है।
2 of 5
Lexus RX SUV
- फोटो : Lexus
Lexus RX को दो वैरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें टॉप-एंड RX Panasonic (आरएक्स पैनासोनिक) की एक्स-शोरूम कीमत 1.18 करोड़ रुपये है। मॉडल के लिए बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी थी और लेक्सस का दावा है कि इसे ग्राहकों का काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है।
3 of 5
Lexus RX SUV
- फोटो : Lexus
नई लेक्सस आरएक्स एसयूवी में कई ऐसे नए फीचर्स दिए गए है जो इसे पहले से कहीं बेहतर रिस्पॉन्स दिलाने मदद कर सकते हैं। इसमें अब लेक्सस सेफ्टी सिस्टम+ 3.0, डायरेक्ट4 ड्राइव फोर्स टेक्नोलॉजी, एचईवी सिस्टम और एक पावरफुल टर्बो हाइब्रिड परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। ड्राइवर की सीट पर खास ध्यान दिया गया है और इसे तज़ुना कॉन्सेप्ट के आधार पर कार और ड्राइवर के बीच गहरे संबंध बने, इस बात को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। ड्राइवर को वाहन पर बेहतर नियंत्रण मिलता है।
4 of 5
Lexus RX SUV
- फोटो : अमर उजाला
पावरट्रेन की बात करें तो, Lexus RX 350h Hybrid (लेक्सस आरएक्स 350एच हाइब्रिड) में 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर इंजन मिलता है जो एक हाइब्रिड ट्रांसएक्सल और एक रियर ई-फोर इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाएगा। यह इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित कंटीन्यूअस वैरिएबल ट्रांसमिशन के साथ जोड़े गए 247 hp का पावर जेनरेट कर सकता है। यह कार 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
5 of 5
Lexus RX 500h F-Sport Performance
- फोटो : Lexus
Lexus RX 500h F-Sport Performance (लेक्सस आरएक्स 500एच एफ-स्पोर्ट परफॉर्मेंस) में ब्रांड का पहला हाइब्रिड इलेक्ट्रिक सिस्टम है, जो ई-एक्सल रियर यूनिट के साथ हाई-टॉर्क 2.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन को इंटीग्रेट करता है। कंपनी का दावा है कि 366 hp का पावर और 460 Nm के टार्क के साथ यह सबसे पावरफुल RX है। यह मॉडल सिर्फ 6.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। 500h F-Sport मॉडल के लुक को अलग बनाने के लिए इसमें कई अन्य चीजों के साथ-साथ एक एफ-स्पोर्ट परफॉर्मेंस एम्बलेम और एक पियानो ब्लैक शेड में फ्रंट बम्पर मिलता है।