फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीधे आपकी आवाज से लेगा कमांड: TVS Ntorq 125 XT एडवांस्ड स्मार्ट स्कूटर लॉन्च, मिलते हैं 60 हाईटेक फीचर्स, जानें कीमत और खूबियां

Mon, 02 May 2022 03:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 02 May 2022 03:09 PM IST
सार

प्रमुख दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने सोमवार को अपने TVS Ntorq 125 XT (टीवीएस एनटॉर्क 125 एक्सटी) स्कूटर को सेगमेंट-लीडिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च करने का एलान किया।

विज्ञापन
TVS NTORQ 125 XT Scooter Launched in India Check Price and Features Details in Hindi
TVS Ntorq 125 XT Scooter - फोटो : TVS Motor Company
प्रमुख दोपहिया और तिपहिया वाहन निर्माता TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने सोमवार को अपने TVS Ntorq 125 XT (टीवीएस एनटॉर्क 125 एक्सटी) स्कूटर को सेगमेंट-लीडिंग टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च करने का एलान किया। TVS NTORQ 125 का यह नया एडिशन SmartXonnectTM कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म के साथ आता है, जो अपने जुड़े ग्राहकों के लिए फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स के साथ सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क बनाने के लिए तैयार है। कंपनी का कहना है कि यह उत्पाद इनोवेशन और ग्राहक संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए टीवीएस मोटर कंपनी की लगातार कोशिशों का नतीजा है।
TVS NTORQ 125 XT Scooter Launched in India Check Price and Features Details in Hindi
TVS Ntorq 125 XT Scooter - फोटो : TVS Motor Company
सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी एडवांस्ड स्कूटर
स्कूटर के खास फीचर्स में से एक इसका सेगमेंट-फर्स्ट हाइब्रिड स्मार्टएक्सोनेक्ट टीएम रंगीन टीएफटी और एलसीडी कंसोल है। यह, अन्य 60 से ज्यादा हाई-टेक फीचर्स के साथ, नए TVS NTORQ 125 XT को देश में बिकने वाला अब तक का सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी एडवांस्ड स्कूटर बनाता है। 

अपनी तरह का पहला वॉयस असिस्ट फीचर अब सीधे राइडर के वॉयस कमांड पर काम कर सकता है। स्कूटर में साइलेंट, स्मूद और बेहतर स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन के साथ TVS IntelliGO टेक्नोलॉजी भी है। इसके अलावा, इसमें हल्का, स्पोर्टियर अलॉय व्हील्स मिलते हैं जो बेहतर व्हीकल परफॉर्मेस और ज्यादा माइलेज देते हैं। 
TVS NTORQ 125 XT Scooter Launched in India Check Price and Features Details in Hindi
TVS Ntorq 125 XT Scooter - फोटो : TVS Motor Company
कंपनी का विश्वास 
लॉन्च के मौके पर टीवीएस मोटर कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन) - कम्यूटर्स, कॉर्पोरेट ब्रांड और डीलर ट्रांसफॉर्मेशन, अनिरुद्ध हलदर ने कहा, "टीवीएस एनटॉर्क 125 विशिष्ट विशेषताओं के साथ पसंदीदा स्पोर्टी 125 सीसी स्कूटर बन गया है, जिसे तीन प्रमुख खंभों स्टाइल, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। और भारत और विदेशों में TVS NTORQ सुपर स्क्वाड एडिशन (मार्वल एसोसिएशन), TVS NTORQ रेस एडिशन XP SmartXonnectTM (सबसे पावरफुल 125 परफॉर्मेंस स्कूटर) की उल्लेखनीय सफलता की कहानी के बाद, अब हम TVS NTORQ 125 XT को पेश करते हुए खुश हैं, जो कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी पर आधारित है। 

TVS NTORQ 125 XT ने उद्योग के पहले हाइब्रिड TFT कंसोल, TVS SmartXonnectTM जैसी अब "SmartXtalk", "SmartXtrack" और "TVS IntelliGo" जैसे कई हाई-टेक फीचर्स के साथ कनेक्टेड टू-व्हीलर मोबिलिटी अनुभव में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। टेक्नोलॉजी की समझ रखने वाले जेनरेशन जेड TVS NTORQ के अनुभव से खुश होंगे, जो उनकी कनेक्टेड लाइफस्टाइल को बनाए रखने में एक बड़ा कदम है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
TVS NTORQ 125 XT Scooter Launched in India Check Price and Features Details in Hindi
TVS Ntorq 125 XT Scooter - फोटो : TVS Motor Company
एडवांस्ड टेक्नोलॉजी
TVS मोटर ने टेक्नोलॉजी में एक नया बेंचमार्क बनाया है। नए TVS NTORQ 125 XT स्कूटर में अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अलर्ट की भी सूचना मिलेगी। स्कूटर आपको फूड डिलीवरी स्टेटस को ट्रैक करने की सुविधा भी देता है, जो भारत में पहली बार दोपहिया वाहनों पर देखी जाने वाली एक सुविधाजनक फीचर है। राइडर एंगेजमेंट पर मुख्य फोकस के साथ, TVS NTORQ 125 XT नए ट्रैफिक टाइम स्लाइडर स्क्रीन के साथ आता है जो आपको क्रिकेट और फुटबॉल स्कोर पर नजर रख सकते हैं, ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार करते हुए लाइव AQI, समाचार और बहुत कुछ पर नजर रख सकते हैं।
विज्ञापन
TVS NTORQ 125 XT Scooter Launched in India Check Price and Features Details in Hindi
TVS Ntorq 125 XT Scooter - फोटो : TVS Motor Company
शानदार SMARTXONNECTTM
TVS NTORQ 125 XT TVS SmartXonnectTM से लैस है। यह एक इनोवेटिव ब्लूटूथ-इनेूबल्ड टेक्नोलॉजी है जिसे एक एक्सक्लूसिव TVS कनेक्ट मोबाइल एप के साथ पेयर किया जाता है, जो Android और iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। नए TVS NTORQ 125 XT वैरिएंट के लिए TVS SmartXonnect TM एप से जुड़े फीचर्स का मकसद स्ट्रीट और स्पोर्ट मोड के साथ ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना है। यह एक नए यूआई और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कस्माइज कर सकने वाली राइड रिपोर्ट के लिए कई इंटरफेस मुहैया करता है। इसमें एचीवमेंट स्क्रीन भी हैं, जिसमें IntelliGO से जुड़े कार्बन सेविंग स्क्रीन भी शामिल है। जिसे यूजर आसानी से अपने मित्रों और परिवार के साथ साझा कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed