Cold Weather Car Care: सर्दियों में कोहरा, बर्फ और गिरता तापमान कार ड्राइविंग को चुनौतीपूर्ण बना देता है। इसलिए बैटरी डाउन, खराब विजिबिलिटी जैसी समस्याओं के लिए आपके कार में नीचे बताए गए छह टूल्स का होना बहुत जरूरी है। ये न सिर्फ आपकी कार को सुरक्षित रखेंगे, बल्कि आपात स्थिति में आपकी सुरक्षा भी करेंगे। जानिए सभी टूल्स के बारे में विस्तार से...
स्नो चेन्स: फिसलन भरी सड़कों पर मजबूत पकड़
2 of 9
स्नो चेन रखना बेहद जरूर।
- फोटो : adobe stock
कोहरे में अक्सर सड़कों पर टायरों की ग्रिप कम हो जाती है। ऐसे में स्नो चेन टायरों के चारों ओर लगाकर अतिरिक्ट ट्रैक्शन (कर्षण) देती हैं। इससे कोहरे, पहाड़ी या बर्फीले रास्तों पर फिसलने का खतरा कम होता है। ध्यान रखें, सूखी सड़क पर इन्हें हटाना जरूरी है, नहीं तो टायर को नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़े: Fog Driving: सर्दियों में कैसे करें सुरक्षित ड्राइविंग, कोहरे और कम विजिबिलिटी में गाड़ी चलाने के जरूरी टिप्स
एंटी-फॉग स्प्रे: कोहरे में साफ दिखे रास्ता
3 of 9
एंटी फॉग स्प्रे (एंटी फॉग स्प्रे)
- फोटो : adobe stock
सर्दियों की धुंध और कोहरा विंडशील्ड को धुंधला कर देता है। एंटी-फॉग स्प्रे कांच पर हाइड्रोफोबिक परत बनाता है, जिससे नमी नहीं जमती और विजिबिलिटी (दृश्यता) भी बनी रहती है। इसे विंडशील्ड के अंदर लगाया जाता है और इसका असर कई हफ्तों तक रहता है।
टायर इन्फ्लेटर: सही प्रेशर, सुरक्षित ड्राइव
4 of 9
पीएसआई सेट करने में मददगार।
- फोटो : adobe stock
सर्द में हवाओं के कारण टायरों का प्रेशर गिरने लगता है। इससे कार की स्टेबिलिटी और माइलेज दोनों प्रभावित होते हैं। इसलिए डिजिटल गेज वाला पोर्टेबल टायर इंफ्लेटर तुरंत सही पीएसआई (पाउंड प्रति वर्ग) सेट करने में मदद करता है। साथ टायर प्रेशन की नियमित जांच भी बेहद जरूरी है।
इंजन ब्लॉक हीटर: ड्राइविंग की अच्छी शुरुआत
5 of 9
ठंड इलाकों में बेहद जरूरी इंजन ब्लॉक हीटर।
- फोटो : adobe stock
ज्यादा ठंड में इंजन स्टार्ट होने में दिक्कत आती है और ईंधन की खपत भी बढ़ती है। इंजन ब्लॉक हीटर कूलेंट को गर्म रखता है, जिससे इंजन स्मूदली स्टार्ट हो जाता है। घिसावट भी कम होती है। कोहरे और ठंड वाले इलाकों में ये बेहद उपयोगी है।