दिल्ली में वाहन चलाने वालों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से खास जानकारी साझा की गई है। वीडियो के जरिये ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी पांच चीजें बताई हैं जिनको कभी नहीं भूलना चाहिए। इनमें से तीन के भूलने पर ट्रैफिक पुलिस आपका चालान भी काट सकती है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से इन पांच चीजों में जो सबसे पहली चीज बताई वो है टी-20 वर्ल्ड कप, दूसरी चीज है फीफा वर्ल्ड कप। शुरू की दो चीजों पर ट्रैफिक पुलिस ने हल्का अंदाज रखा है लेकिन बाद की तीन चीजें भूलने पर आपका चालान काटा जा सकता है।
तीसरी जरूरी चीज क्या है?
2 of 4
हेलमेट
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रैफिक पुलिस की लिस्ट में तीसरी चीज है हेलमेट। अगर आप दो पहिया वाहन चला रहे हैं तो आपको हेलमेट पहनना जरूरी है। सिर्फ वाहन चलाने वाले व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पीछे बैठने वालों को भी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना जरूरी है। अगर हेलमेट पहनना याद नहीं रहा तो चालान कटना पक्का है। हेलमेट के लिए भी मानक तय किए गए हैं इसलिए हमेशा बेहतर क्वालिटी वाला और आईएसआई मार्क वाला ही हेलमेट पहनना चाहिए।
चौथे नंबर पर है इंश्योरेंस
3 of 4
इंश्योरेंस
- फोटो : सोशल मीडिया
बिना इंश्योंरेंस वाहन चलाने पर भी चालान कटना तय है। इसलिए कभी-भी वाहन चलाने से पहले वैलिड इंश्योंरेंस को चैक करना चाहिए। अगर कार का इंश्योंरेंस खत्म होने वाला है तो उसे जल्द से जल्द रिन्यू करवाना चाहिए इससे आप और आपका वाहन दोनों सुरक्षित रहेंगे।
पांचवें नंबर पर सीट बेल्ट
4 of 4
सीट बेल्ट हैं जरूरी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक पांचवीं सबसे जरूरी चीज है सीट बेल्ट। देश में कई लोग सीट बेल्ट सिर्फ इसलिए नहीं लगाते क्योंकि इससे उन्हें घुटन महसूस होती है लेकिन सीट बेल्ट हमें सुरक्षित रखने के लिए होती है और हादसे के समय ये हमारी जान भी बचाती है। ऐसे में अगर आप कार चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाते हैं तो फिर आपका चालान जरूर कटेगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक ड्राइवर और को-पैसेंजर के अलावा पीछे बैठने वाले यात्रियों को भी सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए।