Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) (TKM) गुरुवार को भारतीय बाजार में नई Hilux (हिल्क्स) पिक-अप ट्रक को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह जापानी ऑटोमेकर द्वारा भारत में लॉन्च किया जाने वाला लाइफस्टाइल पिक-अप सेगमेंट में पहला मॉडल होगा। नई Toyota Hilux भारत में लोकप्रिय Fortuner (फॉर्च्यूनर) एसयूवी में इस्तेमाल हुए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी। नए पिक-अप ट्रक में फेसलिफ्टेड फॉर्च्यूनर एसयूवी से कुछ एलिमेंट्स उधार लेने की भी उम्मीद है, जिसे पहले 2021 में पेश किया गया था।
2 of 7
Toyota Hilux Pickup Truck
- फोटो : Toyota
लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर आधारित
टोयोटा हिलक्स IMV-2 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा) और Fortuner (फॉर्च्यूनर) जैसे बेहद लोकप्रिय मॉडलों में भी किया गया है। लेकिन Hilux कई मायनों में इनसे अलग है। इस हफ्ते की शुरुआत में 2022 Camry Hybrid (2022 केमरी हाइब्रिड) की लॉन्चिंग के बाद Toyota Hilux टोयोटा की तरफ से साल की दूसरी लॉन्च होगी। दोनों मॉडल संभवतः एक-दूसरे से अलग हो सकते हैं। हालांकि Hilux कंपनी की तरफ से काफी बड़ा जुआ साबित हो सकता है। क्योंकि यह पिकअप ट्रक एक ऐसे सेगमेंट में कॉम्पीटिशन में उतर रहा है, जो लगभग न के बराबर मौजूद है। इसलिए कंपनी इस वाहन के जरिए खरीदारों के एक खास समूह को लुभाएगी।
3 of 7
Toyota Hilux Pickup Truck
- फोटो : Toyota
दुनियाभर में होती है बिक्री
Toyota Hilux का कई दशकों पुराना काफी लंबा इतिहास है और इसकी दुनिया भर में कई हजार यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। लेकिन भारत में यह पहली बार उतारी जा रही है। शायद इससे यह संकेत मिलता है कि टोयोटा को लगता है कि भारतीय ग्राहक यहां बड़े और बोल्ड वाहनों को कितना महत्व दे रहे हैं।
4 of 7
Toyota Hilux Pickup Truck
- फोटो : Toyota
लुक और डिजाइन
Toyota Hilux के फ्रंट में एक बड़ा हेक्सागोनल ग्रिल है और डीआरएल के साथ बड़ी एलईडी हेडलाइट्स हैं। इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं और केबिन में आसानी से एंट्री के लिए साइड-स्टेप दिए गए हैं। पिकअप में पीछे की तरफ LED टेल लाइट यूनिट्स भी मौजूद हैं। साइज की बात करें तो, Hilux डुअल-कैब वर्जन की लंबाई 5,325 मिमी, चौड़ाई 1,855 मिमी और ऊंचाई 1,865 मिमी है।
5 of 7
Toyota Hilux Pickup Truck
- फोटो : Toyota
केबिन और फीचर्स
वे दिन गए जब पिकअप ट्रकों को सिर्फ एक काम में इस्तेमाल की जानेवाली गाड़ी के रूप में माना जाता था। नई Hilux में 8-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल जैसे अन्य कई फीचर्स के साथ मिलने की उम्मीद है।