{"_id":"5ebd0ed1b47a662f172a47e4","slug":"toyota-brezza-will-be-launched-in-india-maruti-suzuki-gave-the-green-signal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Toyota Urban Cruiser और Maruti Vitara Brezza का क्या है कनेक्शन, पढ़ें ये खास खबर","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Toyota Urban Cruiser और Maruti Vitara Brezza का क्या है कनेक्शन, पढ़ें ये खास खबर
Thu, 14 May 2020 03:07 PM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 14 May 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
Toyota Brezza
- फोटो : Motorsmarvel
Toyota Brezza भारत में जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। इसके लिए Maruti Suzuki ने भी हरी झंडी दे दी है। बता दें कि Toyota Kirloskar Motor और Maruti Suzuki ने मिलकर इस नई कार को तैयार किया है। इससे पहले इन दोनों कंपनियों ने मिलकर Glanza तैयार की थी। उम्मीद की जा रही है कि नई Toyota Brezza पिछली कार Glanza से सस्ती होगी। वहीं नई Toyota Brezza को Toyota Urban Cruiser नाम दिया गया है।
Trending Videos
Toyota Vitara Brezza-1
2017 में हुई थी साझेदारी
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल विटारा ब्रेजा के डेरिवेटिव की टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी को स्पलाई करने की अनुमति दे दी। अब टोयोटा इस कार को अपने ब्रांड नाम के तहत बेच सकेगी। बता दें कि टोयोटा और सुजुकी ने फरवरी 2017 में एक सहमति ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। दोनों कंपनियों के बीच पर्यावरण से जुड़ी प्रौद्योगिकी, सुरक्षा प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी और उत्पादों और कलपुर्जों की साझा आपूर्ति को लेकर साझेदारी हुई थी। यह कार देखने में Maruti Vitara Brezza के जैसी होगी।

Maruti Suzuki Vitara Brezza Facelift
- फोटो : social media
इन कारों को देगी टक्कर
यह नई कार टाटा मोटर्स की नेक्सॉन, महिंद्रा की एक्सयूवी 300, ह्यूंदै की वेन्यू जैसी कारों को टक्कर देगी। वहीं इसके अलावा किआ मोटर्स और निसान भी आने वाले महीनों में सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी को लाने वाले हैं। इस कार को 2020 में ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था। कार को टेस्टिंग के दौरान भी कई बार देखा गया है। निसान ने इस कार का टीजर भी लॉन्च किया है। हालांकि यह किस नाम से आएगी इसकी कोई घोषणा नहीं की गई है।

Maruti Vitara Brezza 2020
- फोटो : Amar Ujala
इन फीचर्स के साथ बाजार में रखेगी कदम
जानकारी के मुताबिक Toyota Urban Cruiser की कीमत 7.34 लाख रुपये से 11.15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। Toyota Urban Cruiser का माइलेज Maruti Vitara Brezza के माइलेज से ज्यादा रहने की उम्मीद है। Vitara Brezza के ऑटोमैटिक वर्जन का माइलेज 18.76 किमी प्रति लीटर है जो कि मैनुअल वर्जन के मुकाबले ज्यादा है। जबकि ब्रेजा के मैनुअल वर्जन का माइलेज 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस नई कार के इंटीरियर में नए रंग समेत कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नई कार में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ सुजुकी का स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

Maruti Suzuki Vitara Brezza
नई कार में Brezza से ज्यादा फीचर्स
रिपोर्ट के मुताबिक Toyota Urban Cruiser में दोबारा से डिजाइन की गई ग्रिल, नया बंपर, हेडलाइट्स और टेल लाइट्स Brezza से अलग होंगे। Brezza में K15B 1.5 लीटर का बीएस6 कंप्लाइंट इंजन मिलता है, जो 104 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस नई कार में Brezza से ज्यादा फीचर्स देगी।