फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन टॉप-5 बाइक्स पर फिदा होते हैं भारतीय, हैं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल्स

Fri, 22 May 2020 11:55 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Fri, 22 May 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Top Five best selling motorcycles under one lakh in FY2020
bikes - फोटो : Amar Ujala

Hero Splendor Plus एक बार फिर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है। चालू वित्त वर्ष 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाले व्हीकल्स की सूची में इस बाइक ने पहला स्थान हासिल किया है। इस बाइक ने Hero HF Deluxe और Honda CB Shine को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया है। आइए आपको बताते हैं इस साल की पांच सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स के बारे में...

Top Five best selling motorcycles under one lakh in FY2020
Hero Splendor Plus - फोटो : for Reference Only

Hero Splendor Plus 

Hero Splendor Plus मोटरसाइकिल दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है। यह बाइक एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइकों की सूची में शामिल हो गई है। हालांकि पिछले साल के की तुलना में इस वर्ष बाइकों की बिक्री के आंकड़ों में 31.3 फीसदी की गिरावट देखी गई है। लेकिन Splendor Plus इस सूची में शीर्ष स्थान बनाए रखने में कामयाब रही है। बता दें कि मार्च 2020 में कंपनी ने 1,01,541 इकाइयों की बिक्री की। जो कि मार्च 2019 में बेची गईं 2,46,656 इकाइयों में से आधे से भी कम है। यानी देखा जाए तो 58.8 फीसदी की गिरावट है। इसके बाद भी यह चाहने वालों की पसंदीदा बनी हुई है। इस वित्तीय वर्ष में इस बाइक की कुल 20,63,148 यूनि्टस बेची गई हैं। वहीं इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 60,350 रुपये है।         

Top Five best selling motorcycles under one lakh in FY2020
Hero HF Deluxe - फोटो : for Reference Only

Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe इस सूची में दूसरे स्थान पर है। यह बाइक केवल 12,174 इकाइयों से शीर्ष स्थान पर पहुंचने में पीछे रह गई है। हालांकि इसकी मार्च में Splendor से ज्यादा यूनिट्स बेची गई थीं। कंपनी ने मार्च में इसकी 1,14,969 यूनिट्स बेची थीं। लेकिन वित्त वर्ष 2019 के मुकाबले इस साल बिक्री में गिरावट देखी गई है। वित्त वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में एचएफ डिलक्स की बिक्री 21,68,740 यूनिट्स के साथ 5.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। Hero HF Deluxe ने वित्तीय वर्ष 2020 में कुल 20,50,974 यूनिट्स बेची हैं। बाजार में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 56,675 रुपये है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Five best selling motorcycles under one lakh in FY2020
Honda CB Shine - फोटो : for Reference Only

Honda CB Shine 

वित्त वर्ष 2020 में बेची गई 9,48,384 यूनिट्स के साथ Honda CB Shine और CB Shine SP मॉडल सूची में तीसरे स्थान पर है। इस बाइक की बिक्री में भी पिछले साल के मुकाबले 4.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने होंडा सीबी शाइन की 2020 में 9,48,384 यूनिट्स बेची हैं। इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 67,857 रुपये है।

विज्ञापन
Top Five best selling motorcycles under one lakh in FY2020
Hero GLAMOUR - फोटो : for Reference Only

Hero Glamour 

इस सूची में Hero Glamour चौथे स्थान पर रही है। इस साल 2020 में इस मोटरसाइकिल की 6,02,623 यूनिट्स बेची गई हैं। जबकि साल 2019 में 7,55,027 यूनिट बेची गई थीं। यानी इस वर्ष 20.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि अब यह बाइक बाजार में BS6 अपडेट के साथ उपलब्ध है। Glamour 125 बीएस6 में अब नए इंजन और चेसिस के साथ-साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स भी मिलता है। हालांकि यह अगले साल पता चलेगा कि कंपनी को इस बाइक को अपडेट करने का कितना फायदा मिला है। बाजार में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 69,750 रुपये है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed